Bank Holiday: कई राज्यों में लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिये कारण

Bank Holiday: देश के कई राज्यों बैंक लगातार चार दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। रामनवमी के त्योहार के लिए कई राज्यों में 2 दिन गुरुवार और शुक्रवार की छुट्टी दी गई। साथ ही महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक 28 मार्च को बंद रहने वाले हैं

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 3:14 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday: देश के कई राज्यों बैंक लगातार चार दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं।

Bank Holiday: देश के कई राज्यों बैंक लगातार चार दिनों के लिए बंद रहने वाले हैं। रामनवमी के त्योहार के लिए कई राज्यों में 2 दिन गुरुवार और शुक्रवार की छुट्टी दी गई। साथ ही महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक 28 मार्च को बंद रहने वाले हैं। ऐसे में बैंक कर्मचारियों को लगातार चार दिनों की छुट्टी मिली है। हालांकि, इन राज्यों में रहने वाले लोगों को ब्रांच की सर्विस लेने में जरूर परेशानी आएगी क्योंकि उन्हें इंतजार करना होगा।

इन छुट्टियों की शुरुआत 26 मार्च को राम नवमी से होती है। इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रांची और शिमला समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन 27 मार्च को भी राम नवमी (चैते दशैं) के कारण मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और सिक्किम जैसे राज्यों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इसके बाद 28 मार्च को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह नियमित छुट्टी होती है। फिर 29 मार्च को रविवार है, जो साप्ताहिक अवकाश होता है। इस तरह चार दिन तक लगातार बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।


इसके अलावा 31 मार्च को महावीर जयंती के कारण कई राज्यों में फिर से बैंक बंद रहेंगे। इनमें दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। वहीं 1 अप्रैल को हर साल की तरह खातों के वार्षिक क्लोजिंग के कारण बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहता है।

हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम पूरी तरह चालू रहेंगे। आप इन माध्यमों से पैसे भेज या निकाल सकते हैं।

लेकिन ध्यान रखें कि चेक क्लियरिंग, डिमांड ड्राफ्ट, कैश जमा या निकासी और KYC अपडेट जैसे काम इन छुट्टियों के दौरान नहीं हो पाएंगे। ऐसे काम अगले कार्यदिवस पर ही पूरे होंगे। कुल मिलाकर, लगातार छुट्टियों के कारण बैंकिंग सेवाओं में थोड़ी रुकावट आ सकती है, इसलिए जरूरी है कि आप अपने काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

RBI हॉलिडे लिस्ट

मार्च 2026 2 3 4 13 17 19 20 21 26 27 31
अगरतला
अहमदाबाद
आईजॉल
इंफाल
ईटानगर
कानपुर
कोच्‍ची
कोलकाता
कोहिमा
गंगटोक
गुवाहाटी
चंडीगढ़
चेन्‍नई
जम्मू
जयपुर
तिरुवनंतपुरम
देहरादून
नई दिल्‍ली
नागपुर
पटना
पणजी
बेंगलुरु
बेलापुर
भुवनेश्वर
भोपाल
मुंबई
रांची
रायपुर
लखनऊ
विजयवाड़ा
श्रीनगर
शिमला
शिलांग
हैदराबाद

मार्च में होने वाली राज्यों के मुताबिक बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

मार्च में छुट्टी का कारण तारीख
होलिका दहन 2 मार्च
होली (दूसरा दिन)/दोल जतरा/धुलन्डी/होलिका दहन/आट्टूकाल पोंगला 3 मार्च
होली/होली दूसरा दिन – धुलेती/याओसांग दूसरा दिन 4 मार्च
चपचार कुट 13 मार्च
शब-इ-कद्र 17 मार्च
गुढी पाडवा/उगादि त्योहार/तेलुगु नव वर्ष दिवस/सजीबु नोंगमापनबा (चेईराओबा)/प्रथम नवरात्र 19 मार्च
ईद-उल-फितर (रमज़ान)/जुमत-उल-विदा 20 मार्च
रमझान ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमजान/सरहुल 21 मार्च
श्री राम नवमी 26 मार्च
श्री राम नवमी (चैते दसैन) 27 मार्च
महावीर जन्मकल्याणक/महावीर जयंती 31 मार्च

Stock Markets: क्या यह सस्ते भाव पर खरीदारी का मौका है या अभी निवेश करना रिस्की है?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।