Axis Bank ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, जानिए नए रेट्स
एक्सिस बैंक सीनियर सिटीजन्स को 7 दिन से लेकर 10 साल के मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 2.5 फीसदी से 6.50 फीसदी तक ब्याज दर मुहैया करा रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 20, 2022 पर 3:51 PM
Axis बैंक ने बदली फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें
Axis Bank: प्राइवेट सेक्टर के लेंडर एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (fixed deposits -FDs) की ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अलग-अलग अवधि में FD मुहैया कराता है। बैंक ने कुछ अवधि की ब्याज दरों में बदलाव किया है। हालांकि फिक्स्ड डिपॉजिट को निवेश के लिहाज से सुरक्षित और मुनाफे वाला माना जाता है। लेकिन बीते कुछ साल में FD पर ब्याज दरें कम हुई हैं। लिहाजा लोगों की रूचि कम हुई है।
2 करोड़ रुपये से कम जमा पर नए बदलाव के बाद एक्सिस बैंक 7 दिनों और 29 दिनों के बीच मैच्योरिटी के साथ FD पर 2.50 फीसदी की ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 30 दिन और 3 महीने से कम FD पर 3 फीसदी और 3 महीने और 6 महीने से कम FD पर 3.5 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।
वहीं, 6 महीने और 11 महीने 25 दिन से कम की अवधि में मैच्योर होने वाली FD के लिए एक्सिस बैंक 4.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। 11 महीने 25 दिन से ज्यादा और 1 साल 5 दिन में मैच्योर होने वाली जमाओं पर 5.10 फीसदी की दर है। इसी तरह 2 साल से ज्यादा और 30 महीने से कम पर 5.40 फीसदी की दर से ब्याज मिल रही है। 5 साल से ऊपर और 10 साल से कम पर बैंक 5.75 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है।
एक्सिस बैंक चुनिंदा मैच्योरिटी पर वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज मुहैया कराता है। वरिष्ठ नागरिकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल के मैच्योर होने वाली जमा राशि पर 2.5 फीसदी से 6.50 फीसदी तक की ब्याज दर मिलेगी।