Bank Holidays January 2022: नये साल में बैंक कर्मचारियों को छुट्टियों का तोहफा मिलने वाला है। जनवरी महीने में कुल 16 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। देश में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जनवरी में त्योहारों के दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन मोड में बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे।
राज्यों में अलग-अलग दिन त्योहार के कारण छुट्टी रहने वाली है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कई राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। नीचे दिए गए दिनों को सभी बैंकिंग कंपनियों की तरफ से नहीं माना जाता है। बैंकिंग अवकाश विभिन्न राज्यों में मनाए जाने वाले त्योहारों या उन राज्यों में होने वाले त्योहारों पर भी निर्भर करती है।
वहीं, अगर आप जनवरी 2022 में बैंकों जाने की तैयारी में हैं या ऑफलाइन बैंकिंग के लिए अपनी ब्रांच में जाने वाले हैं, तो यहां इस महीने बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी गई है, उस पर भी एक नजर डाल लीजिए-
जनवरी 2022 बैंक हॉलीडे लिस्ट
1 जनवरी, शनिवार - नए साल का दिन (देश भर में मनाया जाएगा)
2 जनवरी, रविवार – वर्किंग हॉलिडे
4 जनवरी, मंगलवार - लोसूंग (सिक्किम)
8 जनवरी, महीने का दूसरा शनिवार (Second Saturday) है।
11 जनवरी, मंगलवार - मिशनरी डे (मिजोरम)
12 जनवरी, बुधवार - स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन
14 जनवरी, शुक्रवार - मकर संक्रांति/पोंगल (कई राज्यों में मनाया जाता है)
15 जनवरी, शनिवार - उत्तरायण पुण्यकाल मकर संक्रांति उत्सव/माघे संक्रांति/संक्रांति/पोंगल/तिरुवल्लुवर दिवस (आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु)
18 जनवरी, मंगलवार - थाई पूसम (चेन्नई)
22 जनवरी, महीने का चौथा शनिवार (Fourth Saturday)
26 जनवरी, बुधवार - गणतंत्र दिवस (देश भर में मनाया जाता है)
31 जनवरी, सोमवार - मी-डैम-मे-फी (असम)