Bank Holidays News: जून का महीना अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इसलिए बैंक ग्राहकों को अपनी लोकल ब्रांच जाने का प्लान बनाने से पहले आने वाली छुट्टियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। क्या आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI बैंक, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समेत दूसरे सरकारी और प्राइवेट बैंकों में बैंकिंग से जुड़ा कोई बाकी काम करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो उसे लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें।
इससे आने वाली छुट्टियों के बारे में जानकारी होने से ग्राहकों को ब्रांच जाने का प्लान बनाने और बिना किसी आखिरी समय की परेशानी के जरूरी ट्रांजैक्शन पूरे करने में मदद मिल सकती है। बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह देश के विभिन्न राज्यों में बैंक तीन दिन बंद रहेंगे।
जो ग्राहक इस हफ्ते बैंकिंग से जुड़े काम करने की सोच रहे हैं, उन्हें आने वाली बैंक छुट्टियों का ध्यान रखना चाहिए। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक 22 जून से 28 जून, 2026 के बीच तीन दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। लेकिन तय छुट्टियों की तारीखों पर ब्रांच का कामकाज बंद रहेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 26 जून, 27 जून और 28 जून को बंद रहेंगे।
26 जून (शुक्रवार): 26 जून को मुहर्रम के कारण अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, हैदराबाद, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची, श्रीनगर और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक की बांच बंद रहेंगी।
27 जून (शनिवार): 27 जून को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। क्योंकि इस दिन जून महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है।
28 जून (रविवार): रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक रहेंगी।
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
बैंकों के ब्रांच बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, UPI, ATM और अन्य डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक ऑनलाइन माध्यम से पैसे ट्रांसफर, बिल भुगतान और अन्य जरूरी लेनदेन कर सकेंगे।
यदि आपको चेक जमा करना है, ड्राफ्ट बनवाना है, कैश निकालना है या किसी अन्य ब्रांच आधारित सेवा का उपयोग करना है, तो छुट्टियों से पहले अपना काम निपटा लें। इससे बैंक बंद रहने के दौरान किसी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।