Get App

Bank Holidays: इस सप्ताह तीन दिन बंद रहेंगे SBI, HDFC और ICICI समेत ये बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays News: जून 2026 का दूसरा-आखिरी सप्ताह शुरू हो चुका है। ऐसे में बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह खबर महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार 22 जून से 28 जून 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में बैंक तीन दिन बंद रहेंगे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 4:17 PM
Bank Holidays: इस सप्ताह तीन दिन बंद रहेंगे SBI, HDFC और ICICI समेत ये बैंक, ब्रांच जाने से पहले जरूर चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
Bank Holidays News: इस वीक 26, 27 और 28 जून को देश के कई हिस्सों में बैंक में कामकाज नहीं होगा

Bank Holidays News: जून का महीना अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। इसलिए बैंक ग्राहकों को अपनी लोकल ब्रांच जाने का प्लान बनाने से पहले आने वाली छुट्टियों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। क्या आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), ICICI बैंक, HDFC बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक समेत दूसरे सरकारी और प्राइवेट बैंकों में बैंकिंग से जुड़ा कोई बाकी काम करने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो उसे लोगों को सलाह दी जाती है कि वे पहले ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें।

इससे आने वाली छुट्टियों के बारे में जानकारी होने से ग्राहकों को ब्रांच जाने का प्लान बनाने और बिना किसी आखिरी समय की परेशानी के जरूरी ट्रांजैक्शन पूरे करने में मदद मिल सकती है। बैंक से जुड़े जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए यह खबर काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, इस सप्ताह देश के विभिन्न राज्यों में बैंक तीन दिन बंद रहेंगे।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

जो ग्राहक इस हफ्ते बैंकिंग से जुड़े काम करने की सोच रहे हैं, उन्हें आने वाली बैंक छुट्टियों का ध्यान रखना चाहिए। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंक 22 जून से 28 जून, 2026 के बीच तीन दिन बंद रहेंगे। हालांकि, इस दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। लेकिन तय छुट्टियों की तारीखों पर ब्रांच का कामकाज बंद रहेगा। देश के अलग-अलग हिस्सों में बैंक 26 जून, 27 जून और 28 जून को बंद रहेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें