Fixed Deposit: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा इंटरेस्ट

Fixed Deposit: पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने 22 मार्च से फिक्सड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को रिवाइज किया है

अपडेटेड Mar 23, 2022 पर 2:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fixed Deposit: बैंक ऑफ बड़ौदा ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज दरें, अब इतना मिलेगा इंटरेस्ट

Fixed Deposit: पब्लिक सेक्टर बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) ने 22 मार्च से फिक्सड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों को रिवाइज किया है। इस संशोधन के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा की रिवाइज एफडी ब्याज दरें 7 दिनों से 10 सालों की टाइम पीरियड वाली एफडी के लिए है। बैंक ऑफ बड़ौदा 7 दिनों से 45 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर 2.80 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं बैंक ऑफ बड़ौदा की नई रिवाइज की हुईं ब्याज दरें..

ये हैं नई ब्याज दरें

एक साल में मैच्योर होने वाली एफडी के लिए ब्याज दर 5% है। बैंक ऑफ बड़ौदा 1 साल से ऊपर और तीन साल तक की जमा राशि पर 5.1% देगा। बैंक ऑफ बड़ौदा 3 साल से ऊपर और 10 साल तक की एफडी पर 5.35% की मैक्सिमम ब्याज दे रहा है।


ये हैं एफडी पर ब्याज दरें

7 दिन से 14 दिन - 2.80 फीसदी

15 दिन से 45 दिन - 2.80 फीसदी

46 दिन से 90 फीसदी दिन - 3.70 फीसदी

91 दिन से 180 दिन - 3.70 फीसदी

181 दिन से 270 दिन - 4.30 फीसदी

271 दिन और उससे अधिक और 1 वर्ष से कम - 4.40 फीसदी

1 वर्ष से अधिक और 400 दिन से कम - 5.10 फीसदी

400 दिन से अधिक और 2 वर्ष तक - 5.10 फीसदी

2 वर्ष से अधिक और 3 वर्ष तक - 5.10 फीसदी

3 वर्ष से अधिक और 5 वर्ष तक - 5.25 फीसदी

5 वर्ष से अधिक और 10 वर्ष तक - 5.25 फीसदी

10 वर्ष से अधिक - 5.10 फीसदी

Moneycontrol Survey | FY23 में 10-15% रिटर्न दे सकता है निफ्टी, निवेश जारी रखें इनवेस्टर्स : एक्सपर्ट्स

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।