प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कोटक महिंद्रा बैंक ने कई अवधि (various tenors) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

प्राइवेट सेक्टर के बड़े बैंक कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। कोटक महिंद्रा बैंक ने कई अवधि (various tenors) के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
नए बदलाव के बाद बैंक 7 दिन से 30 दिनों, 31 दिन से 90 दिनों और 91 दिन से 120 दिनों में मैच्योर होने वाली FD के लिए क्रमशः 2.5 फीसदी, 2.75 फीसदी और 3 फीसदी की ब्याज दर मुहैया करा रहा है। ये नई दरें 6 जनवरी 2022 से लागू हो गई हैं।
बैंक ने पिछली बार FD की ब्याद दरों में 30 सितंबर 2021 मे बदलाव किया था। कोटक महिंद्रा बैक ने 121-179 दिन और 180 दिन में मैच्योर होने वाली FD के लिए बैंक ने दरों में 5 बेसिस पॉइंट्स (basis points -bps) की बढ़ोतरी कर दी है। इन जमाओं पर क्रमश: 3.25 फीसदी और 4.3 फीसदी की ब्याज दर है। 181 और 363 दिन की अवधि के लिए FD की ब्याज दर 4.40 फीसदी है। वहीं 364 दिनों में मैच्योर होने वाली FD पर अब ब्याज दर 10 bps अधिक यानी 4.5 फीसदी है।
365-389 दिनों में मैच्योर होने वाली FD की ब्याज दर 4.9 फीसदी है। वहीं, 390 दिनों के बाद और 23 महीने से पहले मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 5 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी।
वहीं, 3 साल और उससे अधिक लेकिन 5 साल से कम में मैच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए बैंक ने ब्याज दरों में 10bps की बढ़ोतरी कर दी है। अब इस पर 5.3 फीसदी ब्याज देगा। 5 साल और उससे अधिक में मैच्योर होने वाली और 10 साल की जमाओं पर ब्याज दर में 5bps की बढ़ोतरी की गई है। अब इसमें 5.3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगी।
FD की नई ब्याज दरें
7 – 14 दिनों- 2.50%
15 – 30 दिनों- 2.50%
31 – 45 दिनों- 2.75%
46 – 90 दिनों- 2.75%
91 – 120 दिनों- 3%
121 – 179 दिनों- 3.25 %
180 दिन- 4.3%
181 दिन से 269 दिनों तक- 4.40%
270 दिन- 4.40%
271 दिन से 363 दिनों- 4.40%
364 दिन- 4.40%
365 दिनों से 389 दिन- 4.9%
390 दिनों (12 महीना 25 दिन) 5%
391 दिनों से – 23 महीने से कम- 4.75%
23 महीनों- 5%
23 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम वाले FD का ब्याज- 5.10%
2 साल- 3 साल से कम- 5.15%
3 साल से ज्यादा लेकिन 4 साल से कम- 5.3%
4 साल से ज्यादा लेकिन 5 साल से कम- 5.3%
5 साल से ज्यादा और 10 साल तक- 5.3%
सीनियर सिटीजंस को मिलता रहेगा ज्यादा ब्याज
वहीं सीनियर सिटीजंस (Senior citizens) को आम जनता के मुकाबले 50 बेसिस पॉइंट्स अधिक ब्याज मिलता रहेगा। बैंक 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली FD पर 3 फीसदी से 5.8 फीसदी तक की ब्याज दर मुहैया कराता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।