Get App

8 को-ऑपरेटिव बैंकों पर चला RBI का डंडा, लगाया आर्थिक दंड, जानें बैंकों के नाम

RBI ने सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल की Nabapalli Cooperative Bank पर 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 15, 2022 पर 9:38 AM
8 को-ऑपरेटिव बैंकों पर चला RBI का डंडा, लगाया आर्थिक दंड, जानें बैंकों के नाम
इन बैंकों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने में देरी करने और असुरक्षित कर्ज को मंजूरी देने के चलते RBI ने दंड लगाया है

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश (Madhya Pradesh, Maharashtra, West Bengal, Manipur, Gujarat, Haryana and Uttar Pradesh) में आठ सहकारी बैंकों पर 12 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है।

RBI द्वारा नबापल्ली सहकारी बैंक (Nabapalli Cooperative Bank), बारासात, पश्चिम बंगाल पर सबसे अधिक यानी कि 4 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना प्रूडेंशियल इंटर-बैंक (ग्रॉस) जोखिम सीमा का पालन नहीं करने और प्रूडेंशियल इंटर-बैंक काउंटरपार्टी सीमा का पालन करने में विफल रहने के लिए लगाया गया है।

वहीं दूसरी तरफ फैज मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक (Faiz Mercantile Co-operative Bank), नासिक, महाराष्ट्र पर नियमों का उल्लंघन कर एक निदेशक के रिश्तेदार को कर्ज देने के लिए सबसे कम यानी कि 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें