Get App

RBI ने HDFC Bank के डिजिटल लॉन्च पर रोक हटाई, जानिए इसके फायदे

पिछले साल अगस्त में एचडीएफसी बैंक पर लगी रोक आंशिक रूप से हटा ली गई थी। इससे बैंक के लिए नए क्रेडिट कार्ड जारी करने का रास्ता खुल गया था।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2022 पर 5:01 PM
RBI ने HDFC Bank के डिजिटल लॉन्च पर रोक हटाई, जानिए इसके फायदे
रेस्ट्रिक्शंस पूरी तरह हटने की खबर पर एचडीएफसी बैंक ने बैंकिंग रेगुलेटर का आभार जताया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक के डिजिटल लॉन्च पर लगी रोक हटा दी है। बैंक ने 12 मार्च को स्टॉक एक्सचेंजों को इस बारे में बताया है। इससे एचडीएफसी बैंक के लिए नए बिजनेस प्लान को पूरा करने का रास्ता खुल गया है। एचडीएफसी बैंक पर लगी रोक आंशिक रूप से पिछले साल अगस्त में हटाई गई थी।

एचडीएफसी बैंक ने कहा है, "आरबीआई ने बिजनेस जेनरेटिंग एक्टिविटीज पर लगी रोक हटा दी है। बैंक ने डिजिटल 2.0 प्रोग्राम के तहत यह प्लान बनाया था। इस बारे में स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दे दी गई है।" केंद्रीय बैंक ने दिसंबर 2020 में एचडीएफसी बैंक के खिलाफ यह कदम उठाया था।

आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक के डाटा सेंटर में बार-बार आउटेज (गड़बड़ी) के बाद यह कदम उठाया था। इससे एचडीएफसी बैंक के लिए डिजिटल 2.0 प्रोग्राम के तहत एक्टिविटिज लॉन्च करने पर बैन लग गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें