एसबीआई फ्लेक्सीपे के तहत युवाओं को मिलेगा होम लोन

एसबीआई फ्लेक्सीपे होम लोन के तहत युवा प्रोफेशनल ज्यादा लोन ले पाएंगे।

अपडेटेड Feb 06, 2016 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement

एसबीआई ने होम लोन का एक नया प्रोडक्ट फ्लेक्सीपे होम लोन लॉन्च किया है। अगर इसके तहत 20 लाख या उससे ज्यादा का लोन आप ले रहें हैं, तो आपको 3 से 5 साल तक ब्याज चुकाना पडेगा, और उसके बाद आपकी नॉर्मल ईएमआई शुरू हो जाएगी। आइए समझते हैं क्या है इस होम लोन की बारिकीयां। और इस होम लोन को लेने में आपको किस तरह की सहुलियत मिलेगी, जानते है ओए पैसा के उदय धूत से। साथ ही लेंगे इंश्योंरेंस से जुड़े आपके सवाल।

एसबीआई फ्लेक्सीपे होम लोन की खूबियां

एसबीआई फ्लेक्सीपे होम लोन के तहत युवा प्रोफेशनल ज्यादा लोन ले पाएंगे। ये होम लोन 21 से 45 साल की उम्र वालों को लोन मिलेगा। सिर्फ सैलरी पाने वालों के लिए ये स्कीम है। शुरुआती साल में आपकी ईएमआई कम रहेगी, लेकिन आगे जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़ेगी वैसे आपकी ईएमआई भी बढ़ जाएगी। पहले 3-4 साल के लिए सिर्फ ब्याज भुगतान की छूट थी। एसबीआई फ्लेक्सीपे होम लोन में सामान्य स्कीम के मुकाबले ज्यादा रकम मिलेगी। इस होम लोन में आपको 20 लाख रु या उससे ज्यादा का लोन मिलेगा और लोन के प्रीपेमेंट पर आपको पेनाल्टी भी नहीं लगेगी।  एसबीआई फ्लेक्सीपे के कारण छोटी अवधि में आपकी नकदी की किल्लत दूर करना संभव होगा।  

सवालः परिवार में पत्नि और 5-7 साल के दो बच्चे हैं। पूरे परिवार के लिए हेल्थ इंश्योंरेंस लेना है, सलाह दें।

उदय धूतः हेल्थ इंश्योंरेंस लेने से पहले कुछ अहम बातों का ध्यान रखना चाहिए। हेल्थ इंश्योंरेंस का क्या कवर लेना है ये पहले तय कर लेना चाहिए। साथ ही स्कीम के प्रीमियम और फीचर के बारे में जान लेना चाहिए। आप परिवार के लिए फैमिली फ्लोटर प्लान खरीद सकते हैं। आप चाहे तो सुपर टॉप-अप पॉलिसी भी देख सकते है या रेगुलर पॉलिसी देख सकते हैं। सुपर टॉप-अप पॉलिसी में अभी प्रीमियम कम लगेगा और फिर 3-4 साल बाद इस पॉलिसी को आप कन्वर्ट कर सकते हैं।     
 
वीडियो देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।