Akshaya Tritiya 2026: सोने की प्योरिटी BIS ऐप पर करें चेक, जानिये तरीका और अक्षय तृतीया पर गोल्ड खरीदने का बेस्ट टाइम

Akshaya Tritiya 2026: सोना खरीदते समय उसकी प्योरिटी जांचना बहुत जरूरी है। इसके लिए BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क देखा जाता है। BIS केयर ऐप पर आप HUID नंबर डालकर ज्वैलरी की जानकारी ले सकते हैं

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 5:54 PM
Story continues below Advertisement
Akshaya Tritiya 2026: सोना खरीदते समय उसकी प्योरिटी जांचना बहुत जरूरी है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है और इस दिन सोना खरीदने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना घर में सुख-समृद्धि लाता है और पीढ़ियों तक बना रहता है। इस साल अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी सोने की मांग पहले से ही बढ़ने लगी है।

पंचांग के अनुसार त्रितीया तिथि 19 अप्रैल को सुबह 10:49 बजे शुरू होगी और 20 अप्रैल को सुबह 7:27 बजे समाप्त होगी। इसी दौरान अलग-अलग शहरों में शुभ मुहूर्त तय किया गया है, जिसमें लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं।

शहरों के अनुसार मुहूर्त समय


दिल्ली और नोएडा: सुबह 10:49 से दोपहर 12:20 बजे तक

मुंबई: सुबह 10:49 से 12:38 बजे तक

पुणे: सुबह 10:49 से 12:34 बजे तक

अहमदाबाद: सुबह 10:49 से 12:39 बजे तक

जयपुर: सुबह 10:49 से 12:26 बजे तक

चेन्नई: सुबह 10:49 से 12:08 बजे तक

हैदराबाद: सुबह 10:49 से 12:15 बजे तक

बेंगलुरु: सुबह 10:49 से 12:19 बजे तक

कोलकाता: सुबह 10:49 से 11:36 बजे तक

चंडीगढ़: सुबह 10:49 से 12:22 बजे तक

गुरुग्राम: सुबह 10:49 से 12:21 बजे तक

बदल रहा है सोना खरीदने का तरीका

अब लोग सिर्फ गहनों के लिए ही नहीं, बल्कि निवेश के लिए भी सोना खरीद रहे हैं। खासकर 24 कैरेट के गोल्ड कॉइन और बार की मांग बढ़ रही है। क्योंकि गोल्ड क्वाइन या बार बेचने पर कुछ कटता नहीं है। ये मार्केट रेट पर जाता है। इसके अलावा डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ETF जैसे विकल्प भी तेजी से फेमस हो रहे हैं, खासकर युवा निवेशक ईटीएफ के जरिये गोल्ड में अक्षय तृतीया के दिन निवेश करते हैं। हालांकि, पारंपरिक ज्वैलरी की मांग अभी भी बनी हुई है, लेकिन लोग अब हल्की और किफायती डिजाइन की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।

सोना खरीदते समय रखें ये ध्यान

सोना खरीदते समय उसकी प्योरिटी जांचना बहुत जरूरी है। इसके लिए BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड का हॉलमार्क देखा जाता है। हर हॉलमार्क ज्वैलरी पर एक HUID यानी हॉलमार्क यूनिक आईडी नंबर होता है, जिससे उसकी असलियत की जांच की जा सकती है। सरकार ने इसके लिए BIS केयर ऐप भी लॉन्च किया है, जहां आप HUID नंबर डालकर ज्वैलरी की जानकारी आसानी से चेक कर सकते हैं।

महंगे हो गए स्मार्टफोन, मार्च तीमाही में मोबाइल हैंडसेट्स की कीमतें 15 से 30% तक बढ़ीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।