Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है और इस दिन सोना खरीदने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना घर में सुख-समृद्धि लाता है और पीढ़ियों तक बना रहता है। इस साल अक्षय तृतीया रविवार 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी। हर साल की तरह इस बार भी सोने की मांग पहले से ही बढ़ने लगी है।
