Bajaj Finance Home Loan: अगर आप भी इस दिवाली अपने लिए घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छा मौका है। बैंक और NBFC ने फेस्टिवल टाइम में होम बायर्स को ज्यादा से ज्यादा अपने पास लाने के लिए होम लोन पर डिस्काउंट ऑफर देना शुरू कर दिया है। कम इंटरेस्ट रेट पर होम लोन और प्रोसेसिंग फीस पर छूट जैसे कई ऑफर्स दिये जा रहे हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। बजाज फाइनेंस लिमिटेड की सहायक कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने होम लोन पर फेस्टिव ऑफर शुरू किया है।
कम रेट में ऑफर कर रहा है होम लोन
होम लोन ऑफर में सैलरी क्लास को 8.45% सालाना की दर से ब्याज ऑफर किया जा रहा है। इस त्योहारी ऑफर के तहत होम बायर्स की EMI कम होगी। कंपनी बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड 40 साल तक के लिए लोन अप्लाई कर सकते हैं। ग्राहक 5 करोड़ तक का लोन ले सकते हैं।
होम लोन पर मिल रहे हैं कई ऑफर
बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा कि उनके होम लोन के साथ कई अन्य ऑफर मिल रहे हैं। आप होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और केवल 48 घंटों के अंदर लोन मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। यदि आपके पास पहले से ही होम लोन है, तो आप कम ब्याज दरों पर अपने बैलेंस को ट्रांसफर कर सकते हैं। साथ ही टॉपअप होम लोन भी मिल सकता है। हाउसिंग लोन के साथ कई टैक्स बेनेफिट भी मिलते हैं।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने कहा कि 750 या उससे अधिक क्रेडिट स्कोर वाले आवेदक इस होम लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। होम लोन इस दर पर 13 सितंबर 2023 से 12 नवंबर 2023 तक दिया जाएगा।
बजाज हाउसिंग फाइनेंस होम लोन की ब्याज दरें 8.45% सालाना से शुरू है। अगर आप अपने होम लोन को बजाज हाउसिंग फाइनेंस में ट्रांसफर कराते हैं तो आपको 8.60% की दर से ब्याज चुकाना होगा। हालांकि, इसमें कुछ नियम और शर्तें भी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने लॉन्च किया फेस्टिव ऑफर
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने ग्राहकों के लिए 'BOB के संग फेस्टिवल की उमंग' (BoB Ke Sang Festival Ki Umang) कैंपेन शुरू किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा का यह स्पेशल कैंपेन 31 दिसंबर 2023 तक चलाएगा। इस कैंपेन के तहत बैंक ने बेहद आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन, पर्सनल लोन, कार लोन और एजुकेशन लोन पर फेस्टिव ऑफर लॉन्च किया है।