अगर कल शुक्रवार 16 फरवरी 2024 को बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, पहले जान लें कि ब्रांच खुलेंगी या नहीं? न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और अन्य कृषि सुधारों के बारे में कानून बनाने की मांग को लेकर लगातार किसान प्रदर्शनों के बीच संयुक्त किसान और किसान मजदूर मोर्चा ने एकजुट होकर 16 फरवरी 2024 को ग्रामीण भारत बंद का ऐलान किया है। देशव्यापी हड़ताल के दौरान कई सर्विस प्रभावित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि 16 फरवरी 2024 को ग्रामीण भारत बंद का आप पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ये बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा। किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देशभर की प्रमुख सड़कों पर चक्का जाम में हिस्सा लेंगे।
