भारती एयरटेल ने लॉन्च किये नए फैमिली प्लान, 599 रुपये में मिलेगा 1 साल के लिए Disney + Hotstar और Amazon Prime फ्री

Airtel Family Plan: भारती एयरटेल कई फैमिली प्लान्स लेकर आई है। एयरटेल के फैमिली प्लान्स में 105 से लेकर 320GB डेटा मिल रहा है। एयरटेल ने ये प्लान अपने पोस्टपेड ग्राहकों का बेस बढ़ाने के लिए किया है। कंपनी का टारगेट प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड में स्विच करना है। कंपनी की वेबसाइट पर नए फैमिली प्लान के बारे में बताया गया है

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 11:41 AM
भारती एयरटेल कई फैमिली प्लान्स लेकर आई है।

Airtel Family Plan: भारती एयरटेल कई फैमिली प्लान्स लेकर आई है। एयरटेल के फैमिली प्लान्स में 105 से लेकर 320GB डेटा मिल रहा है। एयरटेल ने ये प्लान अपने पोस्टपेड ग्राहकों का बेस बढ़ाने के लिए किया है। कंपनी का टारगेट प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड में स्विच करना है। कंपनी की वेबसाइट पर नए फैमिली प्लान के बारे में बताया गया है। वेबसाइट पर 599 रुपये से लेकर 1,499 रुपये का हर महीने का प्लान लिया गया है। जबकि, डीटीएच और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड सर्विस के साथ आने वाले ब्लैक फैमिली प्लान्स 799 रुपये से 2,299 रुपये की रेन्ज में है।

पोस्टपेड ग्राहकों की संख्या बढ़ाना कंपनी का  टारगेट

कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक नए प्लान्स के जरिये प्रीपेड ग्राहकों को पोस्टपेड पर स्विच  करना है। इन प्लान्स के जरिये परिवार के सदस्य एक प्लान में  जोड़ी गई डेटा सीमा, कॉल, SMS आदि का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे। दिसंबर 2022 की तिमाही में कुल 33.2 करोड़ मोबाइल ग्राहकों में से कंपनी के नेटवर्क पर 5.4 प्रतिशत पोस्टपेड यूजर्स हैं।


599 रुपये का पोस्टपेड फैमिली प्लान

Airtel के 599 रुपये के फैमिली रिचार्ज प्लान की बात करें, तो इस प्लान में परिवार के दो यूजर्स का मोबाइल चल जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को 75GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा एक साल के लिए Disney + Hotstar और Amazon Prime फ्री मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलेंगे।

1499 रुपये का पोस्टपेड फैमिली प्लान

एयरटेल के पोस्टपेड रिचार्ज प्लान में 5 मोबाइल एक्टिव रह सकते हैं। यानी, एयरटेल के इस प्लान में एक मेन यूजर के साथ 4 और सदस्य इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 200 GB डेटा मिलेगा। इसके अलावा एक साल के लिए Amazon Prime फ्री मिलेगा। इस प्लान में भी ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलेंगे।

एयरटेल ब्लैक प्लान

Airtel के ब्लैक फैमिली प्लान्स की शुरआत 799 रुपये से है। ये DTH बंडल सर्विस के एंट्री लेवल प्लान है। इस प्लान के अलावा 998 रुपये में 998 रुपये में 2 मोबाइल पोस्टपेड कनेक्शन के साथ ब्रॉडबैंड कनेक्शन मिलेगा। इसके अलावा 2,299 रुपये के प्लान के तहत कंपनी ने डीटीएच के साथ 4 पोस्टपेड कनेक्शन बंडल किया है। साथ ही इस प्लान में और ब्रॉडबैंड सर्विस भी मिलेगी।

कहां से ले सकते हैं प्लान

ये प्लान कंपनी की वेबसाइट या एयरटेल के ऐप ले सकते हैं।

Gold Price: भारत में पहली बार ₹60,000 के पार पहुंचा सोने का भाव, बैंकिंग संकट के बीच क्या अभी और बढ़ेगा दाम?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।