Airtel Data Plan: एयरटेल देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में से एक है। एयरटेल ने ग्राहकों को जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई प्लान बनाए हैं और कई बार वह अपने मौजूदा प्लान में भी बदलाव करता है। एयरटेल ग्राहकों को ऐसे भी प्लान देता है जिसमे एकमुश्त डेटा मिलता है। एयरटेल का 509 रुपये का प्लान जिसमें ग्राहकों को 60GB डेटा मिलता है। Airtel इस प्लान पर ग्राहकों 5GB डेटा देता है। अगर आप एयरटेल ग्राहक नहीं है तो आप अपने नंबर को पोर्ट करा सकते हैं। नंबर पोर्ट कराने का काम कुछ घंटों में किया जा सकता है। एयरटेल के इन प्लान का फायदा उठा सकते हैं। यहां आपको एयरटेल के 509 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं।
