Get App

SBI बैंक की इस योजना में हर महीने 5,000 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 3,54,957 रुपये, जानिए डिटेल्स

SBI RD Account: स्टेट बैंक (SBI Account) में खाता रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई बैंक ग्राहकों को निवेश के लिए खास ऑफर दे रहा है। अगर आपका भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में अकाउंट है तो आपको फायदा हो सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 6:07 PM
SBI बैंक की इस योजना में हर महीने 5,000 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 3,54,957 रुपये, जानिए डिटेल्स
SBI RD Account RD: स्टेट बैंक (SBI Account) में खाता रखने वालों के लिए अच्छी खबर है।

SBI RD Account: स्टेट बैंक (SBI Account) में खाता रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। एसबीआई बैंक ग्राहकों को निवेश के लिए खास ऑफर दे रहा है। अगर आपका भी देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में अकाउंट है तो आपको फायदा हो सकता है। एसबीआई की इस योजना में आपको करीब 55,000 रुपये का ब्याज मिलेगा। एसबीआई की इस योजना में आपको एक साथ पैसा भी जमा नहीं करना है। अगर आप भी एसबीआई में आरडी कराते हैं तो सामान्य ग्राहकों को 6.50 फीसदी से लेकर 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा। अगर आप हर महीने अपनी छोटी सेविंग को जमा करते हैं तो भी इसमें बड़ा फंड खड़ा कर सकते हैं।

एसबीआई रेकरिंग डिपॉजिट

एसबीआई एक साल से दस साल के पीरियड के लिए आरडी देता है। इसमें हर महीने न्यूनतम 100 रुपये जमा कर सकते हैं। एसबीआई की आरडी में आम जनता के लिए 6.5% से 7% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7% से 7.5% तक का ब्याज दिया जा रहा है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू है।

एसबीआई आरडी की ब्याज दरें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें