Bihar Chunav Result Bank Holiday: आज 14 नवंबर को बिहार चुनाव का रिजल्ट आना है। ऐसे में बिहार में रहने वाले ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या बिहार चुनाव के दिन बैंक बंद होंगे या नहीं? बिहार चुनाव के समय पहले चरण यानी 6 नवंबर को बैंकों की छुट्टी दी गई थी। ये छुट्टी RBI के कैलेंडर में शामिल थी। हालांकि, दूसरे चरण के चुनाव यानी11 नवंबर के दिन बैंक खुले थे। तब बिहार में बैंकों को छुट्टी नहीं दी गई थी। हालाकि, अब आज शुक्रवार 14 नवंबर को लेकर ज्यादातर लोग कन्फ्यूज हैं कि बैंक खुलेंगे या नहीं।
क्या शुक्रवार 14 नवंबर को बंद होंगे बैंक?
शुक्रवार 14 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आना है। कल बैंक हॉलिडे होगा या नहीं इस पर छुट्टी को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं है। इसके अलावा RBI के छुट्टियों के कैलेंडर में 14 नवंबर की कोई छुट्टी नहीं दी गई है। यानी बिहार में बैंक खुले रहेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट के कारण आज शुक्रवार को बैंक बंद नहीं होंगे।
पहले चरण के चुनाव में बंद थे बैंक
पहले चरण के चुनाव के समय यानी 6 नवंबर को बैंक बंद रखे गए थे। इसका कारण था मतदान की सुविधा और चुनावी सुरक्षा के लिए ऐसा किया गया। हालांकि, दूसरे चरण में 11 नवंबर के दिन बैंक बंद नहीं किये गए थे। तब बैंक खुले हुए थे।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।