Bihar School Holidays List 2026: बिहार शिक्षा विभाग ने साल 2026 में सभी सरकारी स्कूलों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, परियोजना स्कूल, संस्कृत, उर्दू और मदरसा आदि सभी शामिल हैं। नई लिस्ट के मुताबिक अगले साल छात्रों को कुल 75 दिन की छुट्टियां मिलेंगी, जिनमें 10 रविवार भी जोड़े गए हैं। इस बारे में नोटिफिकेशन एजुकेशन डिपार्टमेंट के निदेशक माध्यमिक संजय आरएओ ने जारी किया है।
