BSNL Rupees 797 Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने सस्ते किफायती प्लान्स के लिए काफी मशहूर है। अन्य कंनपियों की तुलना में बीएसएनलएल के प्लान ज्यादा फायदों के साथ आते हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के 797 रुपये के प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है जो इसे सबसे सस्ता प्लान भी बना देता है। अगर इस प्लान के हर महीने के खर्च यानी कॉस्ट को देखें तो वो सिर्फ 66 रुपये है। इतनी ही नहीं इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और 2GB डेटा भी मिलता है।
BSNL का 797 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 797 Plan)
BSNL का 797 रुपये वाला प्रीपेड प्लान प्लान पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी देता है। ये प्लान 12 महीने चलेगा। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथी ही इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें आप लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। हालांकि, ये सभी फायदे आपको 60 दिन के लिए मिलते हैं। रोजाना की 2GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी। ये जानकारी आपको BSNL की साइट पर भी मिल सकती है।
ये है 797 रुपये के प्लान का मंथली खर्च
बीएसएनएल के इस प्लान में अगर हर महीने आने वाले खर्च की बात करें तो इस प्लान की कॉस्ट 66 रुपये आएगी। 66 रुपये में आप पूरे 12 महीने यानी पूरे साल अपने परिवार, दोस्तों के साथ जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। कभी आपका फोन रिचार्ज नहीं होने की वजह से नहीं कटेगा। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए बेस्ट है, जिन्हें पूरे साल के लिए अपनी सिम को एक्टिव रखना है। ये रिचार्ज एक बार चार्ज करने पर आपको थोडा महंगा लग सकता है लेकिन इसके फायदों के साथ अगर इसकी हर महीने की कॉस्ट देखी जाए, तो वो काफी कम है। जो इस प्लान को सबसे सस्ता और किफायती बना देता है। ये BSNL के ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी प्लान है।