BSNL का धमाकेदार प्लान, सिर्फ 166 रुपये के मंथली खर्च में पूरे साल करें बातें, नहीं कटेगा फोन, कॉल और डेटा मिलेगा मुफ्त

BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। अगर आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के ग्राहक हैं तो आपके लिए कई सालाना प्लान है जिनके जरिये आप हर महीने के रिचार्ज से बच सकते हैं

अपडेटेड Sep 30, 2023 पर 6:45 PM
बीएसएनएल के 1,999 रुपये के सालाना प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने किफायती प्लान्स के लिए जाना जाता है। अगर आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के ग्राहक हैं तो आपके लिए कई सालाना प्लान है जिनके जरिये आप हर महीने के रिचार्ज से बच सकते हैं। बीएसएनएल के 1,999 रुपये के सालाना प्लान में 12 महीने की वैलिडिटी मिलती है। सालाना प्लान में अनिलिमिटेड कॉलिंग, SMS और फ्री डेटा मिलेगा।

BSNL का 1,999 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 1,999 annual Plan)

BSNL के 1999 रुपये के प्लान की वैलिडिटी भी 365 दिनों की है। यानी, आपका प्लान पूरे 12 महीने चलेगा। आपका बीएसएनएल सिम पूरे साल एक्टिव रहेगा। अगर इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होती है।


हर महीने का खर्च आएगा बस इतना

अगर इसके हर महीने मिलने वाले फायदों को देखें तो ये 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान की तुलना में काफी सस्ता है। अगर इस प्लान के हर महीने की खर्च की बात करें तो वो सिर्फ 166 रुपये है। बीएसएनएल के इस प्लान में अगर हर महीने आने वाले खर्च की बात करें तो इस प्लान की कॉस्ट 166 रुपये है। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए बेस्ट है, जिन्हें पूरे साल के लिए अपनी सिम को एक्टिव रखना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।