BSNL के ग्राहकों के लिए काम की खबर है। अगर आप भी अपने लिए सालाना प्लान तलाश रहे हैं तो बीएसएनएल 1,515 रुपये का प्लान है। बीएसएनएल के 1,515 रुपये के प्लान में ग्राहकों को पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। अगर प्लान की एक महीने की कॉस्ट की बात करें तो ये 126 रुपये आती है। ये कॉस्ट आपके रेगुलर एक महीने के प्लान की तुलना में कम कीमत का पड़ेगा और इसमें मिलने वाले फायदे भी ज्यादा रहेंगे।
BSNL का 1515 रुपये का प्लान
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है। BSNL के 1515 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 12 महीने की है। यानी, एक बार रिचार्ज कराके पूरे साल की छुट्टी हो जाएगी। आप हर महीने के रिचार्ज से बच जाएंगे। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2GB डेटा मिलता है। यानी, पूरे साल ग्राहकों को करीब 720GB इंटरनेट डेटा मिलेगा।
ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। BSNL हाई इंटरनेट स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी 40Kbps की स्पीड मिलेगी। BSNL के इन प्लान में OTT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त नहीं मिलता है। ये बीएसएनएल के सालाना सबसे सस्ते प्लान की गिनती में शामिल है।
इस प्लान का इतना आएगा मंथली खर्च
अगर 1,515 रुपये के बीएसएनएल के सालाना प्लान का हर महीने का खर्च देखें तो वह सिर्फ 126 रुपये है। 126 रुपये के मंथली खर्च में ग्राहकों को 12 महीने अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त SMS और 720 GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये बीएसएनएल ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी हिट प्लान है।