BSNL के सबसे सस्ते तगड़े प्लान, सिर्फ 87 रुपये में कॉल, डेटा और SMS सब मिलेगा फ्री

BSNL Below Rupees 100 Plan: बीएसएनएल 100 रुपये से कम की कीमत में कई प्लान ऑफर करता है। BSNL के 100 रुपये से कम के प्लान में 87 रुपये का प्लान आता है जिसमें ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में काफी किफायती हैं

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 8:00 PM
बीएसएनएल 100 रुपये से कम की कीमत में कई प्लान ऑफर करता है।

BSNL Below Rupees 100 Plan: बीएसएनएल 100 रुपये से कम की कीमत में कई प्लान ऑफर करता है। BSNL के 100 रुपये से कम के प्लान में 87 रुपये का प्लान आता है जिसमें ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में काफी किफायती हैं। यहां आपको BSNL के 100 रुपये से कम कीमत वाले प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें अनलिमिटेड कॉल, डेटा और SMS के फायदे मिलते हैं। ये प्लान कम बजट के प्लान तलाश रहे लोगों के लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं।

BSNL का 87 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 87 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 87 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 14 दिनों की है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। साथ प्लान में SMS मुफ्त मिलेंगे। इसके अलावा इसमें गेमिंग के फायदे भी मिलते हैं।


BSNL का 97 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 97 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 15 दिनों की है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं जिसमें डेटा का फायदा मिले तो ये प्लान आपके काम आएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को 15 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में

मुफ्त SMS के फायदे नहीं मिलते।

BSNL का 99 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 99 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 18 दिनों की है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं जिसमें वॉइस कॉलिंग का फायदा मिले तो ये प्लान आपके काम आएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को डेटा या मैसेज की सर्विस नहीं मिलती है।

Multibagger Stock: बहुत मिठास है इस शुगर स्टॉक में, शेयर रॉकेट तो हैं ही, हर साल डिविडेंड भी दे रही, अब फिर हुआ ऐलान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।