BSNL का धमाकेदार 107 रुपये का प्लान, देता है 35 दिनों की वैलिडिटी और कॉल का फायदा

BSNL Cheapest Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने सबसे सस्ते प्लान और उसके साथ मिलने वाले फायदों के लिए फेमस है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान है जिसमें एक महीना नहीं बल्कि पूरे 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 7:32 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है।

BSNL Cheapest Plan: सरकारी टेलिकॉम कंपनी अपने सबसे सस्ते प्लान और उसके साथ मिलने वाले फायदों के लिए फेमस है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान है जिसमें एक महीना नहीं बल्कि पूरे 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान उन ग्राहकों के लिए बेस्ट है जिनके एक ही में मोबाइल में 2 सिम होते हैं और दूसरी सिम को सिर्फ एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ता और लंबी वैलिडिटी का प्लान चाहिये होता है। आइए जानते हैं इस प्लान के साथ क्या फायदे मिलते हैं।

BSNL का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 107 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान में 35 दिनों की वैलिडटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि ये प्लान बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड लिमिट घटकर 40kbps पर आ जाएगी। ये प्लान एक महीने से ज्यादा की वैलिडिटी देता है। इस प्लान में यूजर्स को 200 मिनट फ्री वॉइस कॉल की सर्विस भी मिलती है। साथ ही 35 दिन तक बीएसएनएल ट्यून्स की सर्विस भी इस प्लान के साथ मिलेगी।


BSNL के इन ग्राहकों के लिए बेस्ट है ये प्लान

BSNL के जो ग्राहक कम पैसे में सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। या जिन्हें कॉल करने से ज्यादा कॉल सुनने के लिए रिचार्ज कराना है तो ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है। इस प्लान में 200 मिनट की कॉलिंग मुफ्त मिलती है। ये प्लान आपकी सिम को 35 दिनों के लिए एक्टिव रखेगा। यही इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है कि सिर्फ 107 रुपये में 35 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। अगर आपको डेटा की जरूरत न के बराबर है और लंबी वैलिडिटी का सस्ता प्लान देख रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आ सकता है।

शेयर बाजार में 15 जून के बाद आएगी तेज गिरावट, लेकिन Nifty इस साल छूएगा 21,000 का स्तर: संजीव भसीन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।