BSNL का सुपरहिट प्लान! 35 दिनों तक एक्टिव रखना है मोबाइल, तो सिर्फ 107 रुपये का कराएं रिचार्ज

BSNL Cheapest Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने सबसे सस्ते प्लान और उसके साथ मिलने वाले फायदों के लिए फेमस है। बीएसएनएल 107 रुपये का प्लान लेकर आया है जिसमें 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 9:06 PM
BSNL के 107 रुपये वाले प्लान में 35 दिनों की वैलिडटी मिलती है।

BSNL Cheapest Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने सबसे सस्ते प्लान और उसके साथ मिलने वाले फायदों के लिए फेमस है। बीएसएनएल 107 रुपये का प्लान लेकर आया है जिसमें 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो 2 सिम एक फोन में इस्तेमाल करते हैं। उन्हें सेकेंडरी सिम को एक्टिव रखने के लिए सबसे सस्ता और लंबी वैलिडिटी का प्लान चाहिए होता है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में..

BSNL का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 107 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान में 35 दिनों की वैलिडटी मिलती है। प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि ये प्लान बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड लिमिट घटकर 40kbps पर आ जाएगी। इस प्लान में यूजर्स को 200 मिनट फ्री वॉइस कॉल की सर्विस मिलती है। साथ ही 35 दिन तक बीएसएनएल ट्यून्स की सर्विस भी मिलती है। जो इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है।


बीएसएनएल का 139 रुपये का प्लान

अन्य कंपनियों की तुलना में बीएसएनएल सस्ते प्लान लेकर आती है। आज हम बात कर रहे हैं बीएसएनएल के 139 रुपये वाले प्लान की। कंपनी का यह प्लान काफी सस्ता है। बीएसएनएल के 139 रुपये के रिचार्ज प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसके साथ ही आपको पूरे महीने 42GB डेटा यानी रोजाना 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है।

बीएसएनएल का 149 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 149 plan)

सस्ते प्लान की लिस्ट में बीएसएनएल का एक और प्लान है, जिसकी कीमत 149 रुपये है। इसमें भी आपको 139 रुपये के रिचार्ज प्लान की तरह ही 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इसमें भी आपको 28 दिनों तक रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। लेकिन 149 रुपये के इस प्लान में आपको रोजाना 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं, जो 139 रुपये के प्लान में नहीं मिलते हैं।

Multibagger Stocks: तीन साल में ही एक लाख बने एक करोड़, इस स्टॉक में अब फिर दोगुना से अधिक पैसे बढ़ाने का मौका

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।