Multibagger Stocks: तीन साल में ही एक लाख बने एक करोड़, इस स्टॉक में अब फिर दोगुना से अधिक पैसे बढ़ाने का मौका

Multibagger Stocks: कमाल का मल्टीबैगर...इस स्टील प्रोडक्ट्स कंपनी के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। महज तीन साल में इसने एक लाख रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। वहीं एक साल में इसने 247 फीसदी का रिटर्न दिया है। अब आगे भी इसमें शानदार तेजी का रुझान है और एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें निवेश को दोगुने से अधिक कर सकते हैं

अपडेटेड Jul 07, 2023 पर 10:09 PM
Lloyds Metals के शेयर 24 अप्रैल 2020 को महज 4.39 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 459.90 रुपये में है। इसका मतलब हुआ कि लॉयड्स मेटल में निवेशकों की पूंजी महज तीन साल में करीब 10153 फीसदी बढ़ गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: दिग्गज स्टील प्रोडक्ट्स कंपनी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी (Lloyds Metals & Energy) की तेजी ने चौंकाने वाला रिटर्न दिया है। इसने तीन साल से महज कुछ ही अधिक समय में एक लाख के निवेश को एक करोड़ की पूंजी बना दिया है। वहीं पिछले एक साल में भी इसने 247 फीसदी का रिटर्न दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी भी इसकी तेजी थमने वाली नहीं है और मौजूदा लेवल से यह 131 फीसदी से अधिक उछल सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 450.10 रुपये (Lloyds Metals Share Price) पर बंद हुए हैं। इस महीने यह करीब 14 फीसदी मजबूत हुआ है।

    तीन साल में ही बना दिया करोड़पति

    लॉयड्स मेटल एंड एनर्जी के शेयर 24 अप्रैल 2020 को महज 4.39 रुपये में मिल रहे थे। अब 7 जुलाई को ये शेयर 444.30 रुपए पर बंद हुए हैं। इसका मतलब हुआ कि लॉयड्स मेटल में निवेशकों की पूंजी महज तीन साल में करीब 10153 फीसदी बढ़ गई और एक लाख रुपये का निवेश एक करोड़ रुपये की पूंजी बन गई। पिछले एक साल में भी शेयर रॉकेट की स्पीड से बढ़े हैं। पिछले साल 25 जुलाई 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 132.45 रुपये पर था। इसके बाद करीब एक साल में 247 फीसदी से अधिक उछलकर यह 5 जुलाई 2023 को 459.90 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मुनाफावसूली के चलते इस लेवल से यह फिलहाल 2 फीसदी से भी ज्यादा नीचे फिसल चुका है।


    Crypto Price: 13 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर BitCoin, इस कारण बढ़ रही चमक

    Lloyds Metals में अब आगे क्या है रुझान

    जून तिमाही में कंपनी का कारोबार अब तक का सबसे बेहतर रहा। अप्रैल-जून 2023 में कंपनी का आयरन ऑर वॉल्यूम सालाना आधार पर 375 फीसदी बढ़कर 38 लाख टन और डीआरआई (डायरेक्ट रिड्यूस्ड आयरन) यानी स्पंज आयरन वॉल्यूम 44.6 फीसदी उछलकर 66273 टन पर पहुंच गया। इसके अलावा कंपनी ने पहली बार जून तिमाही में एक्सपोर्ट मार्केट में एंट्री की और इस प्रकार इसका कारोबार भारत से बाहर फैला।

    JBM Auto Share Price: लगातार सात दिनों की तेजी थमी, 48% की तेजी के बाद 15% की गिरावट, अब आगे इससे तय होगी चाल

    ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा का मानना है कि वित्त वर्ष 2023-वित्त वर्ष 2026 में इसका आयरन ऑर प्रोडक्शन वॉल्यूम सालाना 65.4 फीसदी के चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 162.5 लाख टन और डीआरआई वॉल्यूम 47.9 फीसदी के चक्रवृद्धि दर से बढ़कर 6.6 लाख टन पर पहुंच जाएगा। ब्रोकरेज के अनुमान के मुताबिक इसका रेवेन्यू 45.3 फीसदी के सालाना चक्रवृद्धि दर (CAGR) और एडजस्टेड नेट प्रॉफिट 62.8 फीसदी के सीएजीआर से बढ़ सकता है। इन सब वजहों से ब्रोकरेज ने इसे अगले 24 महीने के लिए 1040 रुपये के टारगेट पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।