Crypto Price: 13 महीने की रिकॉर्ड ऊंचाई पर BitCoin, इस कारण बढ़ रही चमक

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो यह उछलकर 13 महीने के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया तो क्रिप्टो मार्केट में इसका दबदबा भी बढ़ा है और यह एक बार फिर आधे मार्केट पर कब्जे की तरफ बढ़ रहा है। वहीं वीकली स्तर पर कोई भी क्रिप्टो आज रेड जोन में नहीं है

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 4:18 PM
पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.87% हिस्सेदारी है। (Image- Pixabay)

Crypto Price: क्रिप्टो मार्केट में आज मिला-जुला रुझान है। मार्केट कैप के हिसाब से सबसे बड़े क्रिप्टो बिटक्वॉइन (BitCoin) की बात करें तो आज एक बार यह 31460 डॉलर के भाव पर पहुंच गया था जो जून 2022 यानी 13 महीने से अब तक का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। पिछले साल आज के दिन यह 20500 डॉलर के आस-पास भाव पर था। क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी भी मजबूत हुई है। बिटक्वॉइन में तेजी को दुनिया के सबसे बड़े फंड मैनेजर ब्लैकरॉक के एक फंड से सपोर्ट मिला है। ब्लैकरॉक ने अमेरिका में लिस्टेड स्पॉट बिटक्वॉइन ईटीएफ लॉन्च किया है। अमेरिकी बाजार नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ने इसे लेकर चिंता जताई तो शुक्रवार को नास्डाक ने फिर से ब्लैकरॉक के ईटीएफ को लिस्ट करने के लिए आवेदन किया है।

एक बिटकॉइन अभी 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 31,130.70 डॉलर (25.68 लाख रुपये) के भाव (BitCoin Price) में मिल रहा है। वहीं दूसरा सबसे बड़ा क्रिप्टो एथेरियम (Ethereum) आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। पूरे क्रिप्टो मार्केट की बात करें तो पिछले 24 घंटे में वैश्विक मार्केट कैप में 0.91% की तेजी आई है और यह 1.21 लाख करोड़ डॉलर (99.81 लाख करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है।

JBM Auto Share Price: लगातार सात दिनों की तेजी थमी, 48% की तेजी के बाद 15% की गिरावट, अब आगे इससे तय होगी चाल


वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में

मार्केट कैप के हिसाब से टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में वीकली सभी क्रिप्टो ग्रीन जोन में हैं। सबसे अधिक तेजी लिटेक्वॉइन में है और यह करीब 24 फीसदी ऊपर चढ़ा है। इसके बाद सोलाना में करीब 17 फीसदी की तेजी आई है। एक हफ्ते में डोजेक्वॉइन 7 फीसदी से अधिक और कार्डानो करीब 6 फीसदी उछला है। एथेरियम में 4 फीसदी से अधिक और बीएनबी में 3 फीसदी की तेजी आई है। वहीं एक्सआरपी और बिटक्वॉइन इस दौरान दो- दो फीसदी से अधिक ऊपर चढ़ें हैं जबकि टेथर और यूएसडी क्वॉइन लगभग फ्लैट भाव पर ग्रीन जोन में हैं।

Eicher Motors के शेयर दो महीने के निचले स्तर पर, बजाज की नई बाइक ने दिया तगड़ा झटका

टॉप 10 क्रिप्टोकरेंसीज में रूझान

क्रिप्टो मौजूदा भाव 24 घंटे में उतार-चढ़ाव
बिटक्वॉइन (BitCoin) 31,130.70 डॉलर 1.46%
एथेरियम (Ethereum) 1,939.03 डॉलर 0.84%
टेथर (Tether) 0.9999 डॉलर 0.02%
बीएनबी (BNB) 241.72 डॉलर 0.13%
यूएसडी क्वॉइन (USD Coin) 1.00 डॉलर 0.05%
एक्सआरपी (XRP) 0.4795 डॉलर (-) 0.99%
कार्डानो (Cardano) 0.2903 डॉलर (-) 0.57%
डोजेक्वॉइन (Dogecoin) 0.06789 डॉलर (-) 0.16%
सोलाना (Solana) 20.08 डॉलर 5.13%
लिटेक्वॉइन (Litecoin) 104.18 डॉलर (-) 1.56%

सोर्स: कॉइनमार्केटकैप, भाव खबर लिखे जाने के समय

क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन में उछाल

पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो के लेन-देन में तेजी आई है। कॉइनमार्केटकैप पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3723 करोड़ डॉलर (3.07 लाख करोड़ रुपये) क्रिप्टो का लेन-देन हुआ जो पिछले दिन की तुलना में 34.85% अधिक रहा। पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो मार्केट में BitCoin की स्थिति 0.22% मजबूत हुई है और अब क्रिप्टो बाजार में इसकी 49.87% हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।