JBM Auto Share Price: सात दिनों की तेजी थमी, 48% की तेजी के बाद 15% की गिरावट, अब आगे इससे तय होगी चाल

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयरों की लगातार सात दिनों की तेजी आज थम गई। इसके शेयर सात दिन में करीब 48 फीसदी उछल गए। इसके बाद आज निवेशकों ने मुनाफावसूली की तो यह धड़ाम से गिर गया। बीएसई पर आज यह करीब 15 फीसदी टूटकर 1272.05 रुपये तक आ गया

अपडेटेड Jul 06, 2023 पर 8:54 PM
Story continues below Advertisement
लगातार सात दिनों की तेजी के बाद जेबीएम ऑटो के शेयर करीब 48 फीसदी उछल गए थे लेकिन आज इंट्रा- डे में यह 15 फीसदी टूट गया।

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी जेबीएम ऑटो (JBM Auto) के शेयरों की लगातार सात दिनों की तेजी आज थम गई। इसके शेयर सात दिन में करीब 48 फीसदी उछल गए। इसके बाद आज निवेशकों ने मुनाफावसूली की तो यह धड़ाम से गिर गया। बीएसई पर आज यह करीब 15 फीसदी टूटकर 1272.05 रुपये तक आ गया। आज की गिरावट से पहले इस वित्त वर्ष जेबीएम ऑटो के शेयर करीब 132 फीसदी मजबूत हुए थे। फिलहाल बीएसई पर यह 11.88 फीसदी की गिरावट के साथ 1315.70 रुपये (JBM Auto Share Price) पर ट्रेड हो रहे हैं। यह शेयर एक्सचेंजों की अतिरिक्त निगरानी वाले एडीशनल सर्विलांस मेजर (ASM) के लॉन्ग टर्म के पहले स्टेज में है।

अब आगे इससे तय हो सकती है शेयरों की चाल

एसएंडपी डाउ जोन्स इंडिसेज एलएलसी और बीएसई के 50-50 फीसदी हिस्सेदारी वाले एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को बीएसई इंडिसेज में बदलाव का ऐलान किया था। एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के विलय के बाद बीएसई 500 इंडेक्स में एक जगह खाली हुई है क्योंकि एचडीएफसी अब डीलिस्ट होगी तो इसकी जगह पर जेबीएम ऑटो आएगा। अभी यह बीएसई के स्मॉल कैप इंडेक्स में है। इसके अलावा पिछले महीने 16 जून को खुलासा हुआ था कि जापान की इसुजू मोटर्स इस कंपनी में अपनी पूरी 44 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए निवेशक खोज रही है। कारोबार बढ़ाने की स्ट्रैटजी और वित्तीय सेहत के अलावा ये दोनों फैक्टर्स भी जेबीएम ऑटो के शेयरों की चाल तय करेंगे।


Eicher Motors के शेयर दो महीने के निचले स्तर पर, बजाज की नई बाइक ने दिया तगड़ा झटका

तेजी का रुझान क्यों था आज के पहले

पिछले महीने कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि कंपनी के प्रमोटर निशांत आर्या ने इसकी ईवी बस सब्सिडियरी जेबीएम इकोलाईफ मोबिलिटी प्राइवेट में निवेश किया है। इस निवेश पर प्रमोटर को सब्सिडियरी में 17 फीसदी की हिस्सेदारी मिली। फिर जेबीएम ऑटो की इस सब्सिडियरी में 83 फीसदी और निशांत आर्या की 17 फीसदी हिस्सेदारी हो गई। इस निवेश से यह तय हो गया कि कंपनी की आगे की ग्रोथ में इस सब्सिडियरी की अहम भूमिका होने वाली है। ऐसे में पिछले हफ्ते बुधवार को 28 जून को यह इंट्रा-डे में 17 फीसदी से अधिक उछल गया था और दिन के आखिरी में भी करीब 13 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

7 जुलाई को खुलेगा Drone Destination IPO, ग्रे मार्केट में दहाड़ रहे हैं शेयर, चेक करें इश्यू की A2Z डिटेल्स

इस बस सब्सिडियरी की बात करें तो कंपनी इसे लेकर काफी महत्वाकांक्षी है और इस वित्त वर्ष 2024 में इसका रेवेन्यू तीन गुना करने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए सेल्स वॉल्यूम करीब 10 गुना बढ़ेगा। पिछले वित्त वर्ष जेबीएम ऑटो ने 500 बसों की डिलीवरी की थी और अब इसका लक्ष्य इस वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 5 हजार बसों तक ले जाने की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।