MSCI के स्टैंडर्ड इंडेक्स में चार स्टॉक्स की एंट्री तो चार की विदाई, इनके वेटेज में हुआ बड़ा बदलाव

MSCI Rejig: एमएससीआई के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में चार स्टॉक्स की एंट्री होने वाली है जिससे इनमें तगड़ा निवेश आ सकता है तो चार की विदाई भी होनी है जिससे इनसे तगड़ी निकासी हो सकती है। साथ ही कुछ स्टॉक्स के वेटेज में बदलाव भी हुए हैं और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी बड़े बदलाव होने वाले हैं। चेक करें स्टॉक्स की लिस्ट और तय करें अपनी स्ट्रैटेजी

अपडेटेड May 13, 2026 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स में चार स्टॉक्स के शामिल होने पर इसमें $20.9-$49.1 करोड़ का निवेश आ सकता है।

MSCI Rejig: दुनिया भर के शेयर बाजारों के इंडेक्स तैयार करने वाली MSCI (मॉर्गन स्टैनले कैपिटल इंटरनेशनल) ने अपने ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में बदलाव किया है। इस बदलाव के चलते अब इसमें फेडरल बैंक (Federal Bank), एमसीएक्स (MCX), नालको (NALCO) और इंडियन बैंक (Indian Bank) शामिल हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers), जुबिलैंट फूडवर्क्स (Jubilant Foodworks) और हुंडई मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) को ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स में भारत का वेटेज 12.4% की बजाय 12.3% पर स्थिर बना रहेगा और 165 कंपनियां इसका हिस्सा बनी रहेंगी। यह ए़डजस्टमेंट्स 29 मई 2026 से प्रभावी होगा।

इतना आएगा निवेश तो इतनी होगी निकासी

नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के मुताबिक MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स में चार स्टॉक्स के शामिल होने पर इसमें $20.9-$49.1 करोड़ का निवेश आ सकता है। सबसे अधिक निवेश फेडरल बैंक में आ सकता है। इसमें $49.1 करोड़ का निवेश आ सकता है तो एमसीएक्स में $37.3 करोड़, नालको में $30.8 करोड़ और इंडियन बैंक में $20.9 करोड़ का निवेश आने की संभावना है।


वहीं दूसरी तरफ जो स्टॉक्स इंडेक्स से बाहर हो रहे हैं, उनसे $13.6-$28.1 करोड़ की निकासी हो सकती है। सबसे अधिक $28.1 करोड़ की निकासी हुंडई मोटर इंडिया से हो सकती है। इसके बाद जुबिलैंट फूडवर्क्स से $16.1 करोड़, कल्याण ज्वैलर्स से $13.7 करोड़ और आरवीएनएल से $13.6 करोड़ की निकासी हो सकती है।

वेटेज में भी बदलाव

इंडेक्स में एंट्री और एग्जिट के अलावा कुछ स्टॉक्स के वेटेज में बदलाव भी हुआ है। जैसे कि अदाणी पावर (Adani Power), बीपीसीएल (BPCL), नायका (Nykaa), ट्रेंट (Trent) और ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज (Oracle Financial Services) का वेटेज बढ़ेगा जिससे इनमें नुवामा अल्टरनेटिव के मुताबिक $5.4 करोड़ तक का निवेश आ सकता है। अदाणी पावर में $5.4 करोड़, बीपीसीएल में $4.1 करोड़, नायका में $2.5 करोड़, ट्रेंट में $50 लाख और ओरेकल फाइनेंशियल में $10 लाख का निवेश आ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ इंडेक्स में एचयूएल (HUL), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टीसीएस (TCS), ओएनजीसी (ONGC), अल्ट्राटेक (UltraTech), इंफोसिस (Infosys), एचएएल (HAL), कोल इंडिया (Coal India), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और पावर ग्रिड (Power Grid) समेत 75 स्टॉक्स के वेटेज में कटौती होगी जिसके चलते इनसे $10.9 करोड़-$20.4 करोड़ तक की निकासी हो सकती है। सबसे अधिक निकासी एचयूएल और सबसे कम नेस्ले इंडिया से हो सकती है।

MSCI Smallcap में बदलाव

एमएससीआई स्टैंडर्ड इंडेक्स से बाहर होने के बाद कल्याण ज्वैलर्स और जुबिलैंट फूडवर्क्स MSCI स्मॉलकैप इंडेक्स में शामिल होंगे। इनके अलावा इंडेक्स में 10 और स्टॉक्स एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota), इरेडा (IREDA), एंथेम बॉयोसाइंसेज (Anthem Biosciences), आदित्य इंफोटेक (Aditya Infotech), फिजिक्सवाला (Physicswallah), टेनेको क्लीन एयर (Tenneco Clean Air), फ्रैक्टल एनालिटिक्स (Fractal Analytics), पाइन लैब्स (Pine Labs), जैन रिसोर्स रिसाइकलिंग (Jain Resource Recycling), एमनी फोटोवोल्टैक (Emmvee Photovoltaic), ब्लूस्टोन ज्वैलरी (Bluestone Jewellery) और अनुपम रसायन (Anupam Rasayan) शामिल हैं। नुवामा अल्टरनेटिव को उम्मीद है कि इंडेक्स में शामिल होने पर इनमें $40 लाख से $2.5 करोड़ तक का निवेश आ सकता है।

वहीं दूसरी तरफ जीएचसीएल (GHCL), इलेक्ट्रोस्टील कास्टिंग्स (Eleectrosteel Castings), जीएमएम फॉडलर (GMM Pfaudler), स्टर्लिंग एंड विल्सन (Sterling & Wilson), एनआईआईटी लर्निंग (NIIT Learning), इंडिगो पेंट्स (Indigo Paints), टेक्समैको रेल (Texmaco Rail), वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries), रेमंड लाइफस्टाइल (Raymond Lifestyle) और 18 अन्य स्टॉक स्मॉलकैप इंडेक्स से बाहर होंगे। नुवामा के मुताबिक स्मॉलकैप स्टॉक्स इस समय दबाव में हैं और इस दबाव के बीच इंडेक्स में स्टॉक्स की संख्या 474 से घटकर 459 रह जाएगी।

Gold Import Duty Hike: 6% से बढ़कर 15% हुई सोने-चांदी पर ड्यूटी, इन चार वजहों से सरकार को लेना पड़ा फैसला

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।