मार्केट्स

एनएसई का शेयर पहली बार 2000 रुपये के पार

शुक्रवार को शेयर 2000 रुपये तक जाने पर NSE का मार्केट कैप भी ₹5 लाख करोड़ के करीब पहुंच गया। हालांकि, बाद में शेयर में कुछ मुनाफावसूली देखने को मिली। पिछले 9 कारोबारी सत्रों में से 8 सत्रों में NSE के शेयर में तेजी आई है। इस दौरान शेयर करीब 11.5 फीसदी चढ़ चुका है