Sensex में इंट्रा-डे हाई से 800 अंकों की गिरावट, इन 5 वजहों से मार्केट ग्रीन से रेड

Sensex-Nifty slips from high: शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स और निफ्टी टूट गए। इंट्रा-डे हाई से सेंसेक्स 800 प्वाइंट्स से अधिक फिसल गया तो निफ्टी भी फिसलकर 23,275 के नीचे आ गया। जानिए मार्केट में शुरुआती तेजी की वजह और फिर इनमें गिरावट की मुख्य वजह

अपडेटेड May 13, 2026 पर 9:51 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 12 मई को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 1456.04 प्वाइंट्स यानी 1.92% की गिरावट के साथ 74,559.24 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 436.30 प्वाइंट्स यानी 1.83% की फिसलन के साथ 23,379.55 पर बंद हुआ था।

Sensex-Nifty slips from high: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज शुरुआती कारोबार में थोड़ी रौनक दिखी। हालांकि फिर मुनाफावसूली का दबाव भी दिखने लगा। । घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स 74950 के पार जाकर लौट आया तो निफ्टी भी 23500 के पार जाकर फिसल गया और अब ये रेड जोन में हैं। फिलहाल 09:45 AM पर सेंसेक्स 98.82 प्वाइंट्स यानी 0.13% की गिरावट के साथ ₹74,460.42 और निफ्टी 17.35 प्वाइंट्स यानी 0.07% की फिसलन के साथ 23,362.20 पर आ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 74,981.34 के हाई से 846.86 प्वाइंट्स 74,134.48 और निफ्टी 50 भी 23,503.80 के हाई तक जाने के बाद 117 प्वाइंट्स फिसलकर 23,262.55 तक आ गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो स्मॉलकैप औप मिडकैप स्टॉक्स में भी मुनाफावसूली का दबाव है।

Why Market Green: ये हैं वजहें

कच्चे तेल का ठंडापन, लेकिन अब भी $100 के पार

पिछले तीन कारोबारी दिनों में करीब 8% चढ़ने के बाद बुधवार की सुबह दुनिया भर में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई। इसने मार्केट में रौनक बिखेर दी। हालांकि अभी भी ब्रेंट क्रूड प्रति बैरल $107 के पार बना हुआ है जिसने मार्केट पर फिर दबाव बनाया।


India VIX

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया विक्स शुरुआती कारोबार में आज नरम पड़ा तो मार्केट में निवेशक लौटे हैं। हालांकि यह 19 के पार बना रहा और फिर एकाएक यह उछल पड़ा जिससे निवेशक फिर भागने लगे। फिलहाल यह 2.46% की बढ़त के साथ 19.76 पर है।

सोने-चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी में ढाई गुना बढ़ोतरी

सरकार ने सोने और चांदी के आयात पर ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है। इसने मार्केट की चमक फीकी की।

मुनाफावसूली का दबाव

शुरुआती तेजी का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने मुनाफावसूली करनी शुरू की तो मार्केट टूट गया।

सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट

मार्केट पर आज सबसे अधिक दबाव पीएसयू बैंकों ने बनाया है जिसके निफ्टी इंडेक्स 1% से अधिक टूट गए हैं। निफ्टी ऑटो भी करीब 1% कमजोर हो गया है।

Gold Import Duty Hike: 6% से बढ़कर 15% हुई सोने-चांदी पर ड्यूटी, इन चार वजहों से सरकार को लेना पड़ा फैसला

आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Oil Price Cools: 8% की बढ़त के बाद क्रूड पड़ा ठंडा लेकिन एक वजह आगे बढ़ा सकती है वौलेटिलिटी

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें  

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।