BSNL का 87 रुपये का सबसे सस्ता प्लान, जितनी मर्जी करें बातें, 14 दिन तक नहीं कटेगा फोन

BSNL Cheapest Plan of Rupees 87: बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 87 रुपये का प्लान आता है। कंपनी 87 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। ये प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में काफी किफायती हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो अपने लिए सस्ता प्लान देख रहे हैं

अपडेटेड Aug 04, 2023 पर 5:36 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 87 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 14 दिनों की है।

BSNL Cheapest Plan of Rupees 87: बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान की गिनती में 87 रुपये का प्लान आता है। कंपनी 87 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों की वैलिडिटी दे रही है। ये प्लान अन्य टेलिकॉम कंपनियों की तुलना में काफी किफायती हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो अपने लिए सस्ता प्लान देख रहे हैं।

BSNL का 87 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 87 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 87 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 14 दिनों की है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 14 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 14जीबी डेटा मिलेगा। साथ प्लान में SMS मुफ्त मिलेंगे।


BSNL का 97 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 97 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 15 दिनों की है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं जिसमें डेटा का फायदा मिले तो ये प्लान आपके काम आएगा। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को 15 दिनों तक रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। इस प्लान में कुल 30GB डेटा मिलेगा।

BSNL का 99 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 99 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 18 दिनों की है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को डेटा या मैसेज की सर्विस नहीं मिलती है। हालांकि, अनलिमिटेड कॉल के फायदे मिलते हैं।

BSNL का 139 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 139 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 139 रुपये वाले प्लान्स में 28 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। ग्राहकों को हर दिन 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलेंगा। साथ ही 28 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस मिलेगी। रोजाना 1.5GB डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps रह जाती है। इस प्लान में SMS फ्री नहीं मिलते हैं।

10 साल में करोड़पति, अब भी दिख रहा दम, कमजोर Q1 के बावजूद ब्रोकरेज का दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।