BSNL Rupees 2999 Plan: बीएसएनएल अपने ग्राहकों के लिए किफायती मंथली और सालाना प्लान लाता रहता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने सस्ते और किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं। BSNL के ग्राहक 2,999 रुपये का प्लान दे रहा है। इसमें ग्राहकों को एक साल नहीं बल्कि पूरे 13 महीने की वैलिडिटी मिलती है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
BSNL का 2,999 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Annual Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 2999 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 13 महीने यानी 395 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। साथ ही 75GB एक्स्ट्रा डेटा भी ग्राहकों मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में ग्राहकों को 865GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान में साथ ही PRBT और Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
इनके लिए बेस्ट है ये प्लान
ये डेटा प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा होती है। इस प्लान में आपको 13 महीने की वैलिडिटी मिलती है। यही दोनों इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है। अगर आप अपने सालाना प्लान में ज्यादा डेटा और वैलिडिटी तलाश रहे हैं तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। इस प्लान की मंथली कॉस्ट 230 रुपये है।