BSNL: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने उन यूजर्स के लिए एक प्रीपेड प्लान पेश किया है जो डेटा से ज्यादा वॉइस कॉलिंग को प्राथमिकता देता है। 439 रुपये की कीमत वाला यह नया प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। ये उन यूजर्स के लिए काम आगा जिन्हें डेटा से ज्यादा जरूरत कॉल की होती है। उन्हें ऐसे वॉइस वाउचर की जरूरत होती है जो लंबे समय तक चले। आइए जानते हैं बीएसएनएल के नए डेटा प्लान के बारे में..
BSNL का 439 रुपये का प्लान
आज के समय में जब ज्यादातर प्रीपेड प्लान डेटा पर ज्यादा फोकस होते हैं तब बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान मुख्य रूप से वॉइस कॉलिंग पर फोकस है। इस प्लान में 90 दिनों के पीरियड के लिए 300 एसएमएस के फायदे के साथ आता है। इसका इस्तेमाल आप कभी भी कर सकते हैं।
इस प्लान की खासियत इसकी 90 दिनों की वैलेडिटी है। यह इसे बाजार में मिल रहे अन्य प्रीपेड ऑप्शन से अलग करता है, ग्राहकों को बार-बार रिचार्ज न करने की सुविधा मिलती है। इस कारण आप परेशान भी नहीं होते कि अब रिचार्ज खत्म हो जाएगा।
मिलता है अनलिमिटेड कॉल का फायदा
बीएसएनएल का 439 रुपये का प्लान उन व्यक्तियों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो मुख्य रूप से वॉयस कॉलिंग पर निर्भर करते हैं। उन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं है। साथ ही इसमें 90 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह लंबे समय तक चलने वाले वॉइस कॉल प्लान है।
BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Prepaid Recharge Plan)
अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आ सकता है। BSNL के 599 रुपये के प्लान की वैलिडटी 84 दिनों यानी प्लान में कुल ढ़ाई महीने की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल के इस प्लान में 2GB डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों के हिसाब से 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। अगर इसके बाद भी आपको डेटा चाहिए तो आपको डेटा के लिए अलग से टॉप अप रिचार्ज कराना होगा। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। अगर इस प्लान का रोजाना का खर्च देखें तो करीब 7 रुपये आता है।