BSNL का तगड़ा 100 रुपये का प्लान, पूरे 12 महीने करेंगे मुफ्त में बातें, इंटरनेट डेटा और SMS भी मिलेगा फ्री

BSNL Cheapest Rupees 1198 Annual Plan: बीएसएनएल सस्ते प्लान के लिए मशहूर है। अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के ग्राहक हैं और सस्ते में सालाना प्लान को देख रहे हैं तो ये 100 रुपये मंथली खर्च वाला प्लान आपके काम आ सकता है

अपडेटेड Feb 11, 2023 पर 5:54 PM
BSNL का सबसे सस्ता 100 रुपये का सालाना प्लान।

BSNL Cheapest Rupees 1198 Annual Plan: बीएसएनएल सस्ते प्लान के लिए मशहूर है। अगर आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के ग्राहक हैं और सस्ते में सालाना प्लान को देख रहे हैं तो ये 100 रुपये मंथली खर्च वाला प्लान आपके काम आ सकता है। ये सालाना प्लान 1,198 रुपये का है लेकिन इसका हर महीने का खर्च 100 रुपये है। आइए जानते इस प्लान के फायदों के बारे में..

बीएसएनएल का 1198 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 1198 Prepaid Recharge Plan)

BSNL एक 1198 रुपये का सालाना प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में लोगों को पूरे साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये इस प्लान का सबसे बड़ा बेनेफिट है। इस प्लान में आपको हर महीने 3GB डेटा मिलता है। जब इस प्लान में डेटा लिमिट खत्म हो जाती है तो आपकी इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps पर पहुंच जाती है। इसमें हर महीने 30 SMS मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान में हर महीने 300 मिनट मुफ्त बात करने के लिए मिलते हैं।


इन लोगों के लिए बेस्ट है ये प्लान

ये प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें पूरे साल दूसरी सिम को एक्टिव रखना होता है। इस प्लान में ग्राहकों को बहुत अधिक डेटा या अनलिमिटेड कॉल फ्री नहीं मिलती। इस प्लान की बेस्ट बात है कि इसमें आपको पूरे साल की वैलिडिटी मिलती है। काफी सारे ग्राहक जो एक ही फोन में 2 सिम का इस्तेमाल करते हैं। पहली उनकी मेन होती है और दूसरी सेकेंडरी सिम होती है जिसे उन्हें पूरे साल एक्टिव रखना जरूरी होता है। उन ग्राहकों के लिए ये प्लान बेस्ट है।

हर महीने आएगा इतना मंथली खर्च

बीएसएनएल के 1198 रुपये के प्लान की फायदों के साथ अगर हर महीने के खर्च की बात करें तो इस प्लान का मंथली खर्च 100 रुपये हैं। 100 रुपये के मंथली खर्च में आप जितनी मर्जी बातें पूरे साल कर सकते हैं। यानी, पूरे साल सिम 100 रुपये महीने के खर्च में एक्टिव रहेगी। साथ ही 300 मिनट मुफ्त बात करने के लिए और हर महीना 3जीबी डेटा भी साथ मिलेगा। ये प्लान आपके मंथली प्लान की तुलना में काफी किफायती है।

RBI गवर्नर ने ऑयल की कम कीमतों से फायदा होने की उम्मीद जताई, कहा-हमने कम इनफ्लेशन का अनुमान लगाया है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।