Get App

Budget 2026: क्या बढ़ेगा पीएम किसान का पैसा? 6000 की जगह मिलेंगे 8000 रुपये

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों को उम्मीदें ज्यादा हैं। बढ़ती महंगाई और खेती की लगातार बढ़ती कॉस्ट के बीच ग्रामीण भारत की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 4:41 PM
Budget 2026: क्या बढ़ेगा पीएम किसान का पैसा? 6000 की जगह मिलेंगे 8000 रुपये
Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों को उम्मीदें ज्यादा हैं।

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 को लेकर इस बार किसानों को उम्मीदें ज्यादा हैं। बढ़ती महंगाई और खेती की लगातार बढ़ती कॉस्ट के बीच ग्रामीण भारत की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है। खासकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) को लेकर यह चर्चाएं तेज हो गई है कि क्या इस बार किसानों को मिलने वाले पैसों में इजाफा होगा। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या सरकार बजट में पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले पैसे को 6000 रुपये से बढ़ाकर 8000 कर देगी?

क्या बढ़ सकता है पीएम किसान का पैसा?

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन बराबर किश्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। हालांकि, मौजूदा हालात में किसान संगठनों और एग्रीकल्चर एक्सपर्ट का मानना है कि यह रकम अब कम लगती है। इसी वजह से बजट 2026 में इस पैसे को 8000 रुपये सालाना किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है।

क्यों महसूस हो रही है रकम बढ़ाने की जरूरत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें