वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश होने की तारीख 1 फरवरी 2026 आ चुकी है। यह मोदी 3.0 सरकार का तीसरा बजट होगा। वहीं 2014 में मोदी सरकार के पहली बार सत्ता में आने के बाद से 15वां बजट होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी। बजट से हर सेक्टर की कुछ न कुछ उम्मीद लगी हुई। मिडिल क्लास टैक्स में और राहत मिलने की बाट जोह रहा है। आइए जानते हैं कि इससे पहले पेश हुए 14 बजटों में नरेंद्र मोदी सरकार टैक्सपेयर्स के लिए क्या बड़े ऐलान कर चुकी है...
