Silver Rate: 1,34,400 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई चांदी
Gold Silver Rate on Budget Day: चांदी का पीक 4,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। स्पॉट मार्केट में आज 1 फरवर 2026 को बजट पेश होते समय चांदी का भाव 2,65,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आग गया है। यानी, बीते एक हफ्ते में चांदी का भाव 1,34,400 रुपये प्रति किलोग्राम अपने पीक से सस्ती हो गई है।
देश के बड़े बुलियन मार्केट में चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत भी गिरकर करीब 2,65,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले हफ्ते 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद, शुक्रवार को भारत में चांदी की कीमतों में करीब 27 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और भाव घटकर लगभग 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए। यह गिरावट 1980 के दशक के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इससे पहले गुरुवार शाम तक चांदी 3,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक टूट गई थी, लेकिन बाद में इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली।