Get App

Budget 2026: रेलवे टिकट पर मिलने वाली छूट फिर होगी बहाल! सीनियर सिटीजन को मिलेगी राहत

Budget Exclusive: सीनियर सिटीजन को बजट 2026 में राहत मिल सकती है। रेलवे टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट सरकार एक बार फिर बहाल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्रालय ने इस बारे में वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है

Sheetalअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 1:16 PM
Budget 2026: रेलवे टिकट पर मिलने वाली छूट फिर होगी बहाल! सीनियर सिटीजन को मिलेगी राहत
Budget Exclusive: सीनियर सिटीजन को बजट 2026 में राहत मिल सकती है।

Budget Exclusive: सीनियर सिटीजन को बजट 2026 में राहत मिल सकती है। रेलवे टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट सरकार एक बार फिर बहाल कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक रेल मंत्रालय ने इस बारे में वित्त मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा है। बजट से पहले बैठक में रिवीजन को लेकर चर्चा ही है लेकिन इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि बजट में इस पर कुछ हिंट जरूर मिल सकता है। देश में कोविड से पहले सीनियर सिटीजन को टिकट बुकिंग पर 50 फीसदी तक की छूट मिलती थी जो कोविड के समय बंद कर दी गई। तब से ही सीनियर सिटीजन ये उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट एक बार फिर से मिलनी शुरू हो।

कोविड से पहले मिलती थी छूट

भारतीय रेलवे कोविड से पहले तक सीनियर सिटीजन को ट्रेन टिकट के किराए पर 50 फीसदी तक की छुट देता था। स्कीम के तहत 60 साल या उससे अधिक पुरुष यात्रियों को किराए में 40% की छूट मिलती थी। वहीं, 58 साल या उससे अधिक महिला यात्रियों को 50% तक की छूट मिलती थी। यह छूट स्लीपर, थर्ड AC, सेकेंड AC और फर्स्ट AC जैसी लगभग सभी क्लासों में लागू होती थी। टिकट बुक करते समय सिर्फ उम्र दर्ज करना होता था। ये छूट अपने आप अप्लाई हो जाती थी। इसके लिए अलग से कोई कार्ड, सर्टिफिकेट या एक्स्ट्रा कोई प्रोसेस फॉलो नहीं करना होता था। IRCTC ऑनलाइन टिकट हो या रेलवे काउंटर दोनों जगह यह सुविधा सीनियर सिटीजन को मिलती थी।

2020 में क्या हुआ?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें