Budget 2026 Wishlist: बजट से पहले फोकस में डिफेंस,रेलवे और सेक्टर एग्री, जानिए क्या है इनकी उम्मीदें

Budget 2026 Wishlist: इस बार के बजट में रेलवे के लिए 5-6% ज्यादा एलोकेशन संभव है। ट्रैक इंफ्रा और नए रूट का एलान भी संभव है। लॉजिस्टिक कॉस्ट कम करने पर फोकस हो सकता है। रेलवे के लिए 3 नए लॉजिस्टिक रेल कॉरिडोर का एलान संभव है। रेलवे सेफ्टी, सिग्नलिंग और बोगी को ज्यादा आवंटन हो सकता है

अपडेटेड Jan 29, 2026 पर 12:50 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026 expectations : इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने का साफ रोडमैप आ सकता है। फर्टिलाइजर सब्सिडी 1.7 से 2 लाख करोड़ रुपए संभव है

Budget 2026 Expectations : बजट में अब महज तीन दिन बचे हैं। डिफेंस,रेलवे और सेक्टर एग्री फोकस में है। सब ये जानना चाहते है कि सरकार का इन पर कितना फोकस होगा,इन तीनों सेक्टर की बजट से क्या उम्मीदें है? ये बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि डिफेंस सेक्टर की बजट से काफी उम्मीदें है। डिफेंस बजट और बढ़ाया जाना चाहिए। इंडस्ट्री को उम्मीद है कि इस बार डिफेंस बजट में 10-15 फीसदी बढ़ोतरी की उम्मीद है। पिछले बजट में डिफेंस के लिए 6.8 लाख करोड़ का एलोकेशन था।

डिफेंस एक्सपर्ट्स का कहना है कि बजट मेंमॉर्डनाइजेशन और R&D पर बड़ा फोकस होना चाहिए। UAV, ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम पर ज्यादा खर्च होना चाहिए। QRSAM, P-75I और पिनाका प्रोग्राम को गति मिलनी चाहिए। अगर आगामी बजट में इन बातों को तरजीह दी जाती है तो BEL, HAL, BDL, SOLAR, GARDEN REACH और COCHIN SHIPYARD जैसे शेयरों में तेजी आ सकती है।

रेलवे की बजट उम्मीदें


इस बार के बजट में रेलवे के लिए 5-6% ज्यादा एलोकेशन संभव है। ट्रैक इंफ्रा और नए रूट का एलान भी संभव है। लॉजिस्टिक कॉस्ट कम करने पर फोकस हो सकता है। रेलवे के लिए 3 नए लॉजिस्टिक रेल कॉरिडोर का एलान संभव है। रेलवे सेफ्टी, सिग्नलिंग और बोगी को ज्यादा आवंटन हो सकता है। वंदे भारत और अमृत भारत के नए रूटों का एलान भी हो सकता है। इस बातों पर फोकस होने से RVNL, RAILTEL, IRCTC और TITAGARH को फायदा होगा।

एग्री-फर्टिलाइजर की बजट उम्मीदें

इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने का साफ रोडमैप आ सकता है। फर्टिलाइजर सब्सिडी 1.7 से 2 लाख करोड़ रुपए संभव है। PM किसान और इंश्योरेंस स्कीम के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए का आवंटन हो सकता है। इन संभावनाओं के पूरा होने पर FACT, NFL और ICICI LOMBARD में तेजी देखने को मिल सकती है।

 

Budget Exclusive: सीनियर सिटीजन्स के लिए आ सकती है बड़ी खुशखबरी, रेल टिकट में बुजुर्गों को फिर मिल सकती है छूट - सूत्र

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।