Get App

Budget 2026: अब पूरा होगा 'अपना घर' का सपना! पहली बार घर खरीदने वालों को इस बार के बजट में मिल सकती है ये 5 बड़ी राहतें

Budget 2026 Real Estate Expectations: एक्सपर्ट्स के अनुसार, 'वर्तमान में लग्जरी हाउसिंग तो बढ़ रही है, लेकिन अफोर्डेबल सेगमेंट दम तोड़ रहा है। अगर इस बजट में ठोस नीतिगत बदलाव नहीं हुए, तो आम आदमी और घर के बीच की खाई इतनी बढ़ जाएगी कि इसे पाटना मुश्किल होगा'

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Jan 21, 2026 पर 9:50 AM
Budget 2026: अब पूरा होगा 'अपना घर' का सपना! पहली बार घर खरीदने वालों को इस बार के बजट में मिल सकती है ये 5 बड़ी राहतें
अब तक ₹45 लाख तक के घर को 'अफोर्डेबल' माना जाता है, लेकिन मेट्रो शहरों में इस कीमत में घर मिलना नामुमकिन है। इस सीमा को बढ़ाकर ₹75 लाख से ₹1 करोड़ तक करने की मांग है

Budget 2026 Expectations: मध्यम वर्ग के लिए घर खरीदना अब सिर्फ एक निवेश नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। बढ़ती ब्याज दरों और आसमान छूती कीमतों के बीच बजट 2026 से घर खरीदारों और रियल एस्टेट सेक्टर को बहुत उम्मीदें हैं। ओराम ग्रुप के फाउंडर और एक्सपर्ट प्रदीप मिश्रा ने आगामी बजट में हाउसिंग सेक्टर के लिए 5 बड़ी राहतों की बात की है जिससे पहली बार घर खरीदने वालों की किस्मत बदल सकती हैं।

होम लोन ब्याज पर टैक्स छूट की सीमा में बढ़ोत्तरी (Section 24b)

फिलहाल होम लोन के ब्याज पर आयकर की धारा 24(b) के तहत अधिकतम ₹2 लाख की छूट मिलती है। प्रॉपर्टी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए एक्सपर्ट्स इसे बढ़ाकर ₹4 लाख से ₹5 लाख करने की मांग कर रहे हैं। इससे मध्यम वर्ग की 'डिस्पोजेबल इनकम' बढ़ेगी और वे बड़े लोन लेने का साहस कर सकेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें