Budget 2026: क्या बजट से पहले आएगी पीएम किसान की 22वीं किश्त! 1 फरवरी को पेश होगा बजट

Budget 2026: क्या बजट से पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किश्त आएगी? देश में बजट 1 फरवरी को पेश होना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों की नजर अब 22वीं किश्त पर टिकी है

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 6:16 PM
Story continues below Advertisement
Budget 2026: क्या बजट से पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किश्त आएगी?

Budget 2026: क्या बजट से पहले पीएम किसान योजना की 22वीं किश्त आएगी? देश में बजट 1 फरवरी को पेश होना है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े करोड़ों किसानों की नजर अब 22वीं किश्त पर टिकी है। 21वीं किश्त मिलने के बाद से ही यह सवाल पूछा जा रहा है कि अगली किश्त बजट 2026 से पहले आएगी या किसानों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। चूंकि 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट पेश होना है, इसलिए उम्मीदें अपने आप बढ़ गई हैं।

22वीं किश्त को लेकर अभी क्या स्थिति है?

फिलहाल सरकार की ओर से 22वीं किश्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। योजना के नियमों के मुताबिक, हर चार महीने में एक किश्त जारी की जाती है। पिछली यानी 21वीं किश्त नवंबर 2025 में आई थी। ऐसे में चार महीने का पीरियड फरवरी 2026 में पूरी हो रहा है। इसी वजह से माना जा रहा है कि फरवरी के आसपास या बजट सत्र के दौरान किसानों के खातों में 2,000 रुपये की अगली किश्त ट्रांसफर की जा सकती है।


क्या इस बार रकम बढ़ने की उम्मीद है?

इस बार बजट से किसानों को ज्यादा उम्मीदें हैं। गांव-देहात और सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी चल रही है कि सरकार सालाना मिलने वाली 6,000 रुपये का अमाउंट बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। सरकार अगर कोई बड़ा फैसला लेती है, तो उसकी झलक बजट भाषण में ही मिलेगी। फिलहाल पीएम किसान पोर्टल पर अगली किश्त से जुड़ा कोई नया अपडेट नहीं दिख रहा है।

किश्त अटक न जाए, इसके लिए क्या करें?

हर बार देखा गया है कि कई किसानों की किश्त छोटी-छोटी वजहों से अटक जाती है। अगर आप चाहते हैं कि 22वीं किश्त बिना रुकावट मिले, तो कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहले ई-केवाईसी पूरी होनी चाहिए, क्योंकि इसके बिना पैसा नहीं आता। दूसरा, भूमि रिकॉर्ड सही होना चाहिए और पोर्टल पर दिखना चाहिए। तीसरा, यह जरूर जांच लें कि लाभार्थी सूची में आपका नाम मौजूद है या नहीं, क्योंकि अपडेट के दौरान कई नाम हट भी जाते हैं।

स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान अपना स्टेटस आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए

pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

वहां Beneficiary Status या Beneficiary List के विकल्प पर क्लिक करें।

मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर जानकारी चेक करें।

क्या आप गोल्ड में करना चाहते हैं निवेश? एक गलत कदम आधा कर सकता है सोने पर रिटर्न

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।