Get App

Budget 2026 Wishlist: निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से मिडिल क्लास को क्या-क्या उम्मीदें हैं?

सैलरीड टैक्सपेयर्स को यूनियन बजट 2026 से कुछ खास उम्मीदें हैं। इनमें स्टैंडर्ड डिडक्शन शामिल है। यह ऐसी राहत है, जिसका फायदा तुरंत पता चलता है। होम लोन के इंटरेस्ट पर डिडक्शन की 2 लाख रुपये की लिमिट में भी कई सालों से बदलाव नहीं हुआ है, जबकि प्रॉपर्टी की कीमतें काफी बढ़ गई हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 4:34 PM
Budget 2026 Wishlist: निर्मला सीतारमण के यूनियन बजट से मिडिल क्लास को क्या-क्या उम्मीदें हैं?
मिडिल क्लास कैपिटल गेंस पर टैक्स के नियमों में भी बदलाव चाहता है।

यूनियन बजट 2026 पेश होने में एक हफ्ते से कम समय बचा है। मिडिल क्लास लोगों को यूनियन बजट में राहत मिलने की उम्मीद है। खासकर वे 1 अप्रैल से लागू होने जा रहे नए इनकम टैक्स एक्ट के बारे में स्पष्टीकरण चाहते हैं। इनकम टैक्स एक्ट, 2025 में एक बड़ा बदलाव यह है कि इसमें 'टैक्स ईयर' का इस्तेमाल किया गया है। इससे 'प्रिवियस ईयर' और 'एसेसमेंट ईयर' को लेकर अब टैक्सपेयर्स को कनफ्यूजन नहीं होगा।

इनकम टैक्स के नए कानून में डेटा आधारित कंप्लायंस पर होगा फोकस

सुदित के पारेख एंड कंपनी एलएलपी की पार्टनर अनीता बसरुर ने कहा कि रिवाइज्ड रिटर्न फॉर्म्स में अब एचआरए, होम लोन इंटरेस्ट और सेक्शन 80सी और सेक्शन 80डी के तहत डिडक्शंस के लिए स्पष्ट डिसक्लोजर जरूरी होगा। इनका फॉर्म 26एएस और एआईएस के डेटा के साथ मैच करना जरूरी होगा। यह इस बात का संकेत है कि डेटा आधारित कंप्लायंस फ्रेमवर्क पर फोकस बढ़ेगा।

स्टैंडर्ड डिडक्शन और होम लोन पर डिडक्शन लिमिट बढ़नी चाहिए

सब समाचार

+ और भी पढ़ें