Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप किसी बेहतर बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं। जिसमें बंपर कमाई होगी। कोरोना वायरस के इस दौर में मेडिकल सेक्टर में आप बंपर कमाई कर सकते हैं।
Business Idea: कोरोना काल के इस दौर में अगर आप किसी बेहतर बिजनेस की तलाश में हैं तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस बता रहे हैं। जिसमें बंपर कमाई होगी। कोरोना वायरस के इस दौर में मेडिकल सेक्टर में आप बंपर कमाई कर सकते हैं।
आप बहुत कम निवेश करके अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकते हैं। जेनरिक दवा स्टार्टअप कंपनी जेनेरिक आधार (Generic Aadhaar) में निवेश कर आप हर महीने लाखों कमाने का अपना सपना पूरा कर सकते हैं। Generic Aadhaar एक फार्मेसी बिजनेस है। इसके आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं। इसमें 1 लाख रुपये लगाकर हर महीने 10 लाख रुपये तक कमा सकते हैं।
रतन टाटा ने किया निवेश
सबसे खास बात है कि इस कंपनी में रतना टाटा (Ratan Tata) ने भी बड़ा निवेश किया है। यह कंपनी अपनी दवाई पर ग्राहकों को 80 फीसदी तक छूट देती है। दुकानदार को भी 40 फीसदी तक का मार्जिन मिलता है। जबकि बड़ी दवा कंपनियां 15-20 फीसदी का अधिकतम मार्जिन देती हैं। कंपनी 1000 तरह की जेनरिक दवाएं मुहैया कराएगी। इन दवाओं पर ग्राहकों को 80 फीसदी तक की छूट मिलती है। कंपनी उनलोगों के साथ भी बिजनेस करती है जो पहले से अपना मेडिकल स्टोर चला रहे हैं, उनके साथ भी जो नए स्टोर की शुरुआत करना चाहते हैं।
जानिए कैसे लें फ्रेंचाइजी
अगर आप भी जेनरिक दवा का रिटेल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं तो आप कंपनी की वेवसाइट genericaadhaar.com/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके बाद बिजनेस ऑपरच्युनिटी पर क्लिक करें। आपके स्क्रीन पर एक ऑनलाइन फार्म दिखेगा। फार्म में नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आइडी समेत जरूरी जानकारी एंटर करें और सबमिट बटन दबा दें।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।