Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ चांदी का भाव? यहां देखें 10 ग्राम से 1 किलो तक के ताजा रेट

Silver Price Today: अगर आप आज चांदी के सिक्के या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें। क्योंकि मंगलवार, 23 जून को घरेलू बाजार में चांदी के दाम बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

अपडेटेड Jun 23, 2026 पर 9:37 AM
आज कितना महंगा हुआ चांदी का रेट?

Silver Price Today: अगर आप आज चांदी के सिक्के या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें। क्योंकि मंगलवार, 23 जून को घरेलू बाजार में चांदी के दाम बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सभी टैक्स सहित चांदी का भाव बढ़कर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह करीब 0.55% यानी 1,280 रुपये की तेजी के साथ 2,34,465 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,33,185 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव 2,35,830 रुपये प्रति किलो है, जबकि गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर इसकी कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का रेट 2,37,801 रुपये प्रति किलो रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी (Spot Silver) की कीमत बढ़कर 66.47 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां हम आपको देश के अलग-अलग शहरों के चांदी के ताजा भाव बता रहे हैं।


चेक करें अपने शहर का रेट

शहर 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली ₹2500 ₹25000 ₹250000
मुंबई ₹2500 ₹25000 ₹250000
कोलकाता ₹2500 ₹25000 ₹250000
चेन्नई ₹2550 ₹25500 ₹255000
पटना ₹2500 ₹25000 ₹250000
लखनऊ ₹2500 ₹25000 ₹250000
मेरठ ₹2500 ₹25000 ₹250000
अयोध्या ₹2500 ₹25000 ₹250000
कानपुर ₹2500 ₹25000 ₹250000
गाजियाबाद ₹2500 ₹25000 ₹250000
नोएडा ₹2500 ₹25000 ₹250000
गुरुग्राम ₹2500 ₹25000 ₹250000
चंडीगढ़ ₹2500 ₹25000 ₹250000
जयपुर ₹2500 ₹25000 ₹250000
लुधियाना ₹2500 ₹25000 ₹250000
गुवाहाटी ₹2500 ₹25000 ₹250000
इंदौर ₹2500 ₹25000 ₹250000
अहमदाबाद ₹2500 ₹25000 ₹250000
वडोदरा ₹2500 ₹25000 ₹250000
सूरत ₹2500 ₹25000 ₹250000
पुणे ₹2500 ₹25000 ₹250000
नागपुर ₹2500 ₹25000 ₹250000
नासिक ₹2500 ₹25000 ₹250000
बैंगलोर ₹2500 ₹25000 ₹250000
भुवनेश्वर ₹2550 ₹25500 ₹255000
कटक ₹2550 ₹25500 ₹255000
रायपुर ₹2500 ₹25000 ₹250000
हैदराबाद ₹2550 ₹25500 ₹255000
केरल ₹2550 ₹25500 ₹255000

पिछले दिन का चांदी का भाव

सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, चांदी का भाव 4,800 रुपये बढ़कर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी के दाम 8,040 रुपये टूटकर 2,40,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए थे।

यह भी पढ़ें: 8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग को लेकर यूपी में मंथन तेज! पेंशन और भत्तों पर हुई चर्चा, ₹68,940 हो सकती है मिनिमम सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।