Get App

Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ चांदी का भाव? यहां देखें 10 ग्राम से 1 किलो तक के ताजा रेट

Silver Price Today: अगर आप आज चांदी के सिक्के या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें। क्योंकि मंगलवार, 23 जून को घरेलू बाजार में चांदी के दाम बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jun 23, 2026 पर 9:37 AM
Silver Price Today: आज कितना महंगा हुआ चांदी का भाव? यहां देखें 10 ग्राम से 1 किलो तक के ताजा रेट
आज कितना महंगा हुआ चांदी का रेट?

Silver Price Today: अगर आप आज चांदी के सिक्के या गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज का ताजा भाव जरूर जान लें। क्योंकि मंगलवार, 23 जून को घरेलू बाजार में चांदी के दाम बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सभी टैक्स सहित चांदी का भाव बढ़कर 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। वहीं, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव सुबह करीब 0.55% यानी 1,280 रुपये की तेजी के साथ 2,34,465 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रहा था। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,33,185 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

दूसरी ओर, बुलियन्स के अनुसार चांदी का भाव 2,35,830 रुपये प्रति किलो है, जबकि गुडरिटर्न्स वेबसाइट पर इसकी कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का रेट 2,37,801 रुपये प्रति किलो रहा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर चांदी (Spot Silver) की कीमत बढ़कर 66.47 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई है। ऐसे में अगर आप चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां हम आपको देश के अलग-अलग शहरों के चांदी के ताजा भाव बता रहे हैं।

चेक करें अपने शहर का रेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें