Get App

विदेश में बस चुकी बेटी को क्या भारत में पिता की खेती की जमीन में हिस्सा मिलेगा? जानिए क्या है नियम

पिता की संपत्ति में बेटी को हिस्सेदारी का अधिकार हिंदू सक्सेशन एक्ट, 1956 के तहत मिलता है। अगर मृत्यु से पहले पिता ने वसीयत बनाई है तो उनकी संपत्ति में उन लोगों को हिस्सा मिलेगा, जिनके नाम वसीयत में होंगे

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 7:00 PM
विदेश में बस चुकी बेटी को क्या भारत में पिता की खेती की जमीन में हिस्सा मिलेगा? जानिए क्या है नियम
अगर पिता का निधन वसीयत बनाने से पहले हो जाता है तो उनकी संपत्ति पर हिंदू सक्सेशन एक्ट, 1956 का सेक्शन 8 लागू होता है।

कई परिवार में बेटी या बेटे विदेश में बस जाते हैं। उन्हें दूसरे देश की नागरिकता मिल जाती है। सवाल है कि क्या ऐसे मामले में बेटी को भारत में अपने पिता की जमीन में हिस्सा मिलेगा? मनीकंट्रोल ने यह सवाल मुंबई के मशहूर टैक्स एक्सपर्ट और सीए बलवंत जैन से पूछा।

 हिंदू सक्सेशन एक्ट, 1956 के प्रावधान

जैन ने कहा कि सबसे पहले यह जान लेना जरूरी है कि पिता की संपत्ति में बेटी को हिस्सेदारी का अधिकार हिंदू सक्सेशन एक्ट, 1956 के तहत मिलता है। अगर मृत्यु से पहले पिता ने वसीयत बनाई है तो उनकी संपत्ति में उन लोगों को हिस्सा मिलेगा, जिनके नाम वसीयत में होंगे। अगर पिता का निधन वसीयत बनाने से पहले हो जाता है तो उनकी संपत्ति पर हिंदू सक्सेशन एक्ट, 1956 का सेक्शन 8 लागू होगा।

संपत्ति में बेटी के अधिकार का कानून 2005 में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें