म्यूचुअल फंड की स्कीम में छोटे निवेश से भी लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार हो जाता है। केनरा रोबैको इंफ्रास्ट्रक्चर फंड इसका उदाहरण है। यह फंड 20 साल पहले शुरू हुआ था। अगर आपने इस फंड में लॉन्च के समय 1,00,000 रुपये का निवेश किया होता तो नवंबर के अंत में आपका पैसा बढ़कर 16.10 लाख रुपये हो गया होता। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स टीआरआई में आपका एक लाख रुपये का निवेश 12.40 लाख रुपये हुआ होता।
20 साल में 5.23 फीसदी XIRR रिटर्न
इस फंड के शुरू होने पर अगर आपने 10,000 रुपये का मंथली सिप शुरू किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 1.36 करोड़ रुपये हो गया होता। यह 15.23 फीसदी XIRR रिटर्न है। अगर आपने इस फंड में 15 साल पहले 10,000 रुपये का मंथली सिप शुरू किया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 73.63 लाख रुपये हो गया होता। अगर 10 साल पहले 10,000 रुपये का मंथली निवेश शुरू किया होता तो वह बढ़कर 33.41 लाख रुपये हो गया होता।
दिसंबर 2005 में हुई थी शुरुआत
Canara Robeco Infrastructure Fund एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। यह इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश करता है। यह स्कीम 2 दिसंबर, 2005 को शुरू हुई थी। तब से इसका सीएजीआर रिटर्न 14.91 फीसदी रहा है। इस साल नवंबर के आखिर में इस फंड का एसेट अंडर मैनेजमेंट 916.58 करोड़ रुपये था। यह 80-100 फीसदी निवेश इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों या इक्विटी से जुड़े इंस्ट्रूमेंट्स में करता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश
यह फंड 0-20 फीसदी निवेश डेट और मनी मार्केट सिक्योरिटीज में करता है। 10 फीसदी निवेश REITs और InvITs में करता है। विशाल मिश्रा और श्रीदत्त भंदवालदर इसके फंड मैनेजर्स हैं। केनरा रोबेको ने कहा है कि इंफ्रास्ट्रक्चर थीम को लगातार रिफॉर्म्स, बढ़ते इनवेस्टमेंट्स और इकोनॉमी की तेज ग्रोथ का फायदा मिल रहा है। इस फंड का फोकस इंडस्ट्रियल्स, इंजीनियरिंग, यूटिलिटीज और ट्रांसपोर्टेशन में लॉन्ग टर्म निवेश के मौकों पर रहता है।
इनवेस्ट करने से पहले फाइनेंशियल एडवाइजर की राय लें
केनरा रोबैको एएमसी के इस फंड का प्रदर्शन अच्छा रहा है। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी फंड के पिछले रिटर्न को देखकर उसमें निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए। किसी फंड का पिछला रिटर्न भविष्य में उसके रिटर्न की गारंटी नहीं है। इनवेस्टर्स इस फंड में निवेश से पहले अपने अपने फाइनेंशियल एडवाजर्स से सलाह ले सकते हैं।