Personal Finance Invest: नए साल में अपने सेविंग्स और इनवेस्टमेंट को बनाए स्मार्ट, इन तरीकों का करें इस्तेमाल

Personal Finance Invest: क्या आपका कोई ऐसा बैंक अकाउंट है, जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं? क्या कोई ऐसा ऑटो-डेबिट्स है, जिसके बारे में आपको याद नहीं है? क्या आप एक ही तरह के एसेट्स में निवेश करते हैं? इन सवालों के जवाब से आपको अपने फाइनेंशियल व्हीकल को ट्रैक पर लाने में मदद मिलेगी

अपडेटेड Dec 12, 2025 पर 4:26 PM
Story continues below Advertisement
अपनी सेविंग्स और इनवेस्टमेंट को रिव्यू करने से आपको उसकी कमियां दूर करने में मदद मिलेगी।

दिसंबर साल का वह महीना है जब आप अपने सेविंग्स, इनवेस्टमेंट, इंश्योरेंस को रिव्यू करते हैं। इसमें अगर आपको कोई कमी दिखती है तो उसे ठीक करने के लिए कदम उठाते हैं। कुछ मामले में इनवेस्टर को नए सिरे से शुरुआत करनी पड़ती है। इससे निवेश से आपको मैक्सिमम रिटर्न हासिल करने में मदद मिलती है।

फाइनेंशियल व्हीकल को ट्रैक पर लाने के उपाय

सबसे पहले आपको अपने डिजिटल फुटप्रिंट का ऑडिट करना होगा। क्या आपका कोई ऐसा बैंक अकाउंट है, जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं? क्या कोई ऐसा ऑटो-डेबिट्स है, जिसके बारे में आपको याद नहीं है? क्या आप एक ही तरह के एसेट्स में निवेश करते हैं? इन सवालों के जवाब से आपको अपने फाइनेंशियल व्हीकल को ट्रैक पर लाने में मदद मिलेगी।


ओटीटी का इस्तेमाल नहीं करते तो कैंसिल कराएं

क्या आपके स्मार्टफोन में ऐसे बैंकिंग ऐप है, जिसका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं? अगर हां तो आप उसे हटा सकते हैं। अगर किसी ओटीटी चैनल का आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो हर महीने या सालाना पमेंट करने का कोई फायदा नहीं है। आप उसे कैंसिल करा सकते हैं।

यूलिप और एन्डॉमेंट प्लान को कह सकते हैं बाय-बाय

इनवेस्टमेंट के कई पुराने ऑप्शन अब अपना अट्रैक्शन खो चुके हैं। यूलिप या एन्डॉमेंट प्लान इसके उदाहरण हैं। एन्डॉमेंट प्लान की जगह आप टर्म लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ले सकते हैं। यूलिप की जगह आप म्यूचुअल फंड की इक्विटी स्कीम में सिप शुरू कर सकते हैं। इससे लंबी अवधि में आपके लिए बड़ा फंड तैयार हो जाएगा।

निवेश में एसेट ऐलोकेशन पर बढ़ाए फोकस 

क्या आप इनवेस्टमेंट में एसेट ऐलोकेशन का ध्यान रखते हैं? अगर नहीं रखते तो अब आपको एसेट ऐलोकेशन पर फोकस करना चाहिए। आपके इनवेस्टमेंट पोर्टफोलियो में चार तरह के एसेट्स-इक्विटी, डेट, रियल एस्टेट और गोल्ड होना चाहिए।

पोर्टफोलियो में इन चार एसेट्स को दें जगह

इक्विटी में निवेश से आपके पोर्टफोलियो का रिटर्न बढ़ेगा। डेट में निवेश से आपके पोर्टफोलियो को स्टैबिलिटी मिलेगी। रियल एस्टेट इनफ्लेशन के मुकाबले हेजिंग में मदद करता है। गोल्ड आपको अनिश्चितता से बचाता है। इस तरह आपका पोर्टफोलियो हर तरह की स्थिति का मुकाबला करने की स्थिति में आ जाता है।

लो-कॉस्ट वाले इंडेक्स फंड में करें निवेश की शुरुआत

इक्विटी के लिए आप 2-3 कम कॉस्ट वाले इंडेक्स फंड में निवेश शुरू कर सकते है। इसका चुनाव आपको रिस्क लेने की अपनी क्षमता के हिसाब से करना होगा। लंबी अवधि में एक्टिव फंड का प्रदर्शन इंडेक्स फंड के मुकाबले कमजोर रहता है। आप 12-18 महीनों के खर्च के लायक पैसे लिक्विड फंड्स में रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Retirement Planning: क्या ईपीएफ में जमा पैसे से रिटायरमेंट बाद आपकी जरूरतें पूरी हो सकेंगी?

नए साल में लोन अकाउंट को बंद कराने के बारे में सोचें

अगर आपने कर्ज लिया है तो नए साल में उसका पेमेंट करने पर आपको फोकस करना होगा। ज्यादा कर्ज होने पर उसके इंटरेस्ट पेमेंट पर आपका काफी पैसा निकल जाता है। लोन की EMI चुकाने में आसान लगती है। लेकिन, यह आपकी जेब पर अतिरिक्त बोझ है। अगर आपके किसी बैंक अकाउंट में ऐसा पैसा है, जिसकी फिलहाल आपको जरूरत नहीं है तो उसका इस्तेमाल आप कर्ज या लोन चुकाने के लिए कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।