आरबीआई ने 5 जून को रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इससे फिलहाल होम लोन और दूसरे लोन के इंटरेस्ट रेट में बदलाव होने नहीं जा रहा है। इसकी उम्मीद पहले से की जा रही थी। ज्यादातर इकोनॉमिस्ट्स का मानना था कि जून की पॉलिसी में केंद्रीय बैंक रेपो रेट में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा। रेपो रेट 5.25 फीसदी पर बना हुआ है। लेकिन, आने वाले समय में होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ सकता है। आरबीआई ने कहा है कि क्रूड में उछाल और अल नीनो की वजह से मानसून की कम बारिश की वजह से महंगाई बढ़ सकती है। महंगाई को बढ़ने से रोकने के लिए आरबीआई रेपो रेट बढ़ सकता है।
आगे महंगा हो सकता है होम लोन
होम लोन लेने का प्लान बना रहे लोग मौजूदा इंटरेस्ट रेट पर लोन ले सकते हैं। इसकी वजह यह है कि फरवरी के आखिर में अमेरिका-ईरान की लड़ाई शुरू होने से पहले रेपो रेट में कमी की उम्मीद की जा रही थी। एनालिस्ट्स का मानना था कि इनफ्लेशन काबू में आ जाने के बाद आरबीआई ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए रेपो रेट में 25 बेसिस प्लाइंट्स की कमी कर सकता है। लेकिन, मध्यपूर्व में लड़ाई की वजह से महंगाई बढ़ने का खतरा बन गया है। इससे रेपो रेट घटने की जगह बढ़ने का अनुमान जताया जा रहा है।
होम लोन का इंटरेस्ट रेट काफी मायने रखता है
होम लोन लेने से पहले बैंकों के इंटरेस्ट रेट के बारे में जान लेना जरूरी है। होम लोन के इंटरेस्ट रेट में मामूली फर्क भी काफी मायने रखता है। इसकी वजह यह है कि होम लोन लंबी अवधि का लोन होता है। आम तौर पर लोग 15-20 साल के लिए लोन लेते हैं। इंटरेस्ट रेट कम होने पर EMI कम बनती है, जबकि रेट ज्यादा होने पर ईएमआई ज्यादा बनती है। 20 साल के होम लोन का मतलब है कि ग्राहक 240 EMI चुकाएगा। इसलिए ईएमआई में थोड़ा फर्क भी 20 साल में जेब पर काफी असर डाल सकता है।
देश का सबसे बड़ा बैंक State Bank of India होम लोन पर 7.25 से 9.05 फीसदी के बीच होम लोन ऑफर कर रहा है।
Bank of Baroda 7.20 से 9.25 फीसदी का इंटरेस्ट रेट होम लोन के ग्राहकों को ऑफर कर रहा है।
Union Bank of India का इंटरेस्ट रेट 7.15 फीसदी से शुरू होता है। यह 9.6 फीसदी तक जाता है।
Central Bank of India ग्राहकों को 7.10 से 9.15 फीसदी के बीज होम लोन ऑफर कर रहा है।
Canara Bank ने होम लोन के लिए शुरुआती इंटरेस्ट रेट 7.25 फीसदी रखा है। ह 10 फीसदी तक जाता है।
Bank of India के होम लोन का इंटरेस्ट रेट 7.10 से 10.25 फीसदी के बीच है।
Indian Overseas Bank का होम लोन इंटरेस्ट रेट सैलरीड क्लास के लिए 7.10 फीसदी से शुरू होता है। नॉन-सैलरीड क्लास के लिए यह 8.2 फीसदी है।
ICICI Bank का होम 7.5 फीसदी इंटरेस्ट रेट के साथ शुरू होता है।
Axis Bank का होम लोन 8 फीसदी इंटरेस्ट रेट के साथ शुरू होता है। यह 11.9 फीसदी तक जाता है।
HDFC Bank के होम लोन का इंटरेस्ट रेट 7.75 फीसदी से शुरू होता है।
Kotak Mahindra Bank का होम लोन 7.60 इंटरेस्ट रेट के साथ शुरू होता है।